Ad image

शारदीय नवरात्र पर धनबाद रोड, गया रोड, पटना रोड व करियातपुर की सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियों ने निकाली कलश यात्रा, जय माता दी के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

शारदीय नवरात्र पर धनबाद रोड, गया रोड, पटना रोड व करियातपुर की सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियों ने निकाली कलश यात्रा, जय माता दी के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए बरही विधायक मनोज कुमार यादव, माता रानी का लिया आशीर्वाद

बरही

शारदीय नवरात्र एवं कलश स्थापना के पावन अवसर पर बरही में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति धनबाद रोड, गया रोड, पटना रोड व करियातपुर की ओर से आयोजित भव्य कलश यात्रा में बरही विधायक मनोज कुमार यादव मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा में शामिल होने पहुंचे विधायक मनोज कुमार यादव का पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्हें ‘जय माता दी’ लिखा पट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ ही मां दुर्गा की आराधना शुरू हो गई।

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियों की ओर से आयोजित कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और भक्ति का माहौल दिखाई दिया। नवरात्र को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है। कार्यक्रम में बरही विधायक मनोज कुमार यादव की उपस्थिति ने पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर संरक्षक विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य प्रीति कुमारी, संरक्षक सांसद प्रतिनिधि भगवान केशरी, सद्भावना विकास मंच अध्यक्ष राजसिंह चौहान, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, अमित साहू, धनवार मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, करियातपुर मुखिया मनोज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि टिंकू आलम, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति गया रोड अध्यक्ष अध्यक्ष उदय केसरी, उपाध्यक्ष शिवा निषाद, अभिषेक निषाद, सुरेंद्र निषाद, सचिव बलराम केसरी, कोषाध्यक्ष बिनोद केसरी, पटना रोड अध्यक्ष अध्यक्ष राजेश कुमार साव उर्फ पांडे जी, महासचिव सुनील कुमार साहू, उपाध्यक्ष दीपेश कुमार साहू, सचिव विशेश्वर प्रसाद, कोषाध्यक्ष शीतल साहू, मुखिया सिकंदर राणा, रितेश गुप्ता, धनबाद रोड अध्यक्ष नवलकिशोर सिंह, सचिव संजय केशरी, अफीम कोठी अध्यक्ष राजेश प्रसाद केसरी, सचिव टिंकू आलम समेत अन्य मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *