Ad image

शारदीय नवरात्र के साथ दुर्गापूजा की शुरुआत, कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की आराधना

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

शारदीय नवरात्र के साथ दुर्गापूजा की शुरुआत, कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की आराधना

झारखण्ड न्यूज24
बरकट्ठा

बरकट्ठा। आस्था, उत्साह और भक्ति माहौल के बीच रविवार को बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि दुर्गापूजा का प्रारंभ हो गया। इस पावन अवसर पर प्रखंड के सभी प्रमुख दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में बाजे-गाजे और शंख-घंटों की गूंज के साथ कलश स्थापना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए इन धार्मिक अनुष्ठानों ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया, जिससे हर ओर मां दुर्गा के आगमन की अलौकिक छटा बिखर गई। कलश स्थापना के साथ ही नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव का विधिवत श्रीगणेश हुआ और पहले दिन भक्तों ने विधि-विधान से मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की. सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जहां लोगों ने माता के चरणों में अपनी हाजिरी लगाकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. धार्मिक अनुष्ठानों का यह सिलसिला बरकट्ठा प्रखंड के विभिन्न गांवों और पंचायतों में व्यापक स्तर पर देखने को मिला।

बरकट्ठा दुर्गा मंदिर में प्रख्यात आचार्य श्रीकांत पांडेय ने पूरी निष्ठा और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दुर्गास्थान में कलश स्थापित कराया। इसके अलावा गोरहर, बेलकप्पी, बंडासिंघा, घंघरी, बरवां, मासिपीड़ी, गंगपांचो, कलहाबाद, गैड़ा, कपका, तुईयो, बेडोकला समेत अन्य गांवों के मंदिरों में भी पारंपरिक विधि-विधान से कलश स्थापित किये गये। ग्रामीण इलाकों के मंदिरों और पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है। कलश स्थापना के पहले दिन से ही माता के जयकारों और भक्ति भजनों से पूरा बरकट्ठा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *