करियातपुर में नवरात्र प्रारंभ पर निकली भव्य जल यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
गाजे-बाजे और भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
बरही
बरही प्रखंड के करियातपुर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुई। इस अवसर पर आयोजित भव्य जल यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। गाजे-बाजे के साथ निकली जल यात्रा में श्रद्धालु नाचते-गाते और मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए भक्तिमय माहौल में शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकार मनीता श्री और प्रकाश पंडित ने एक से बढ़कर एक भक्ति प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
जल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर बरही विधायक मनोज कुमार यादव, करियातपुर पंचायत के मुखिया मनोज कुमार, धनवार पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद, अध्यक्ष संजीत कुमार सोनी, पूर्व मुखिया सुमन देवी, डोमन पांडे, संजय केसरी, भीम केसरी, संतोष केसरी, रामकुमार दास, विनोद रविदास, दीपक केसरी, सुजीत केसरी, दीपू केसरी, रोहित केसरी, चंदन केसरी, प्रकाश कुमार, संतोष प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार, दीपक प्रजापति, लालजी रविदास, कैलाश केसरी, राजकुमार दास, महेंद्र दास, पवन केसरी और कमलेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
