Ad image

पीएम इंटरनेशनल स्कूल कपका में जीके ओलंपियाड का आयोजन किया गया

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पीएम इंटरनेशनल स्कूल कपका में जीके ओलंपियाड का आयोजन किया गया

झारखण्ड न्यूज24
बरकट्ठा

बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कपका स्थित पीएम इंटरनेशनल स्कूल में सामान्य ज्ञान ओलंपियाड का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लेकर अपने सामान्य ज्ञान, बौद्धिक क्षमता एवं तार्किक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। निदेशक सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना, उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ाना तथा उन्हें भविष्य की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करना है।

प्रबंध निदेशक वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतियोगी भावना का विकास होता है। सफल बनाने में शिक्षक सुजीत कुमार रजक, कंचन कुमारी, काजल कुमारी समेत अन्य लोग शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *