Ad image

संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर संस्कृत भारती की जनपद स्तरीय गोष्ठी हुई आयोजित

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर संस्कृत भारती की जनपद स्तरीय गोष्ठी हुई आयोजित

■ संस्कृत से जुड़ेगा समाज, सशक्त होगी भारतीय संस्कृति : श्रीश देव पुजारी

झारखंड न्यूज़ 24
मधुपुर, देवघर
उमेश चन्द्र मिश्रा

बीते शनिवार की संध्या स्थानीय कुंडू बंगाल स्थित संघ कार्यालय में संस्कृत भारती की जनपद स्तरीय गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें नागपुर से पहुंचे अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्रीश देव पुजारी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में संस्कृत भारती के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. दीपचंद राम कश्यप भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ गीत एवं संस्कृत भारती के ध्येय मंत्र के साथ हुआ। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्रीश देव पुजारी ने रामायण का उदाहरण देते हुए संस्कृत भाषा एवं भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण आधारशिला है। इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के झीरी गांव सहित देश के कुछ गांवों में लोग दैनिक जीवन में संस्कृत भाषा में ही वार्तालाप करते हैं। ऐसे उदाहरण संस्कृत के प्रति समाज में बढ़ती रुचि और संभावनाओं को दर्शाते हैं।

मौके पर मधुपुर नगर अध्यक्ष बलदेव पांडेय, प्रांत पत्राचार प्रमुख डॉ. अजीत नारायण पांडेय, विभाग संयोजक डॉ. राम अचल यादव, जिला मंत्री नीलकंठ पांडेय, जिला सह मंत्री पंचानन पांडेय, मधुपुर नगर मंत्री जलेश्वर प्रसाद यादव, जिला शिक्षण प्रमुख डॉ. गौतम राजहंस, लक्ष्मी देवी सर्राफ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के. शाम्ब सदाशिव मूर्ति, नगर संघचालक ब्रह्मदेव मंडल, प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्र, नगर शारीरिक प्रमुख श्रीकांत, राजेश कुमार पंडित, उमेश चन्द्र मिश्रा, विपिन कुमार, प्रखंड संयोजक दिवाकर पांडेय, ज्योतिष चंद्र पांडेय, चंद्रमौलेश्वर पांडेय, जनार्दन पांडेय, निरंजन पांडेय, परमानंद सिंह, कन्हैयालाल झा, मुकेश कुमार मंडल, घनश्याम चौधरी, अरविंद कुमार, प्रकाश चंद पंडित, ताराकांत झा, विवेक कुमार यादव, जयराज कुमार, प्रभाकर, प्रवीण सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *