Ad image

शौर्य सेवा संघ ने स्वर्गीय सिद्धेश महतो के परिवार को ₹21,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

शौर्य सेवा संघ ने स्वर्गीय सिद्धेश महतो के परिवार को ₹21,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की

 

 

 

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट 

 

 

 

शौर्य सेवा संघ, पोटका एवं राजनगर प्रखंड के सदस्य रहे स्वर्गीय सिद्धेश महतो का विगत दिनों सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया था। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे अपने पीछे मात्र 11 माह के मासूम पुत्र, पत्नी एवं माता-पिता को छोड़ गए हैं।

इस दुख की घड़ी में शौर्य सेवा संघ, पोटका एवं राजनगर प्रखंड की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल आज उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की तथा अपनी संवेदना व्यक्त की।इस अवसर पर संघ की ओर से स्वर्गीय सिद्धेश महतो के परिवार को ₹21,000 (इक्कीस हजार रुपये) की आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की गई, ताकि इस कठिन समय में परिवार को कुछ सहारा मिल सके।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से शौर्य सेवा संघ के अध्यक्ष सह जिला पार्षद सूरज मंडल, महासचिव आलोक मंडल, कोषाध्यक्ष शुभम साहू, सचिव तनुज दास एवं संपर्क प्रमुख रमेश मोदक उपस्थित रहे।

शौर्य सेवा संघ ने इस दुखद घड़ी में परिवार को भरोसा दिलाया कि संघ आगे भी परिवार के साथ खड़ा रहेगा और हरसंभव सहयोग करने का प्रयास करेगा।

Share This Article
Leave a Comment