Ad image

रोड नहीं तो टोल नहीं

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

रोड नहीं तो टोल नहीं

बदहाल सड़कों को लेकर पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने किया आंदोलन का ऐलान

13 अक्टूबर को केवला में होगी अहम बैठक

राजेश सहाय चौपारण

चौपारण प्रखंड सहित बरही विधानसभा क्षेत्र में बदहाल सड़कों की समस्या को लेकर बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने आंदोलन का ऐलान किया है। सड़क की जर्जर स्थिति और आम लोगों को हो रही परेशानियों के मुद्दे पर उन्होंने “रोड नहीं तो टोल नहीं” का नारा देते हुए रसोइया धमना टोल प्लाजा, बरही में धरना-प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है।इसी क्रम में मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे चौपारण प्रखंड के सिघरावां पंचायत अंतर्गत केवला गांव में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही आंदोलन की आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

पूर्व विधायक की ओर से चौपारण प्रखंड के सभी परिवहन वाहन मालिकों एवं संचालकों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। बैठक में आंदोलन को व्यापक रूप देने और सड़क की बदहाली के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।पूर्व विधायक के इस ऐलान के बाद सड़क की बदहाल स्थिति और टोल वसूली को लेकर प्रस्तावित आंदोलन की चर्चा तेज होने की संभावना है। अब सबकी नजर मंगलवार को केवला में होने वाली बैठक पर टिकी है, जहां आंदोलन की अगली दिशा तय की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *