चौपारण में हैंडलूम-पावरलूम गारमेंट्स शोरूम का शुभारंभ
स्थानीय बाजार को मिलेगा बढ़ावा, लोगों को बेहतर खरिदारी का अवसर–पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला
राजेश सहाय
चौपारण
चौपारण में जामा मस्जिद के समीप स्थित हैंडलूम पावरलूम गारमेंट्स शोरूम का विधिवत उद्घाटन बरही के पूर्व विधायक श्री उमाशंकर अकेला यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने शोरूम के संचालक लड़न खान एवं मो. जुनैद अंसारी को नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इसके पहले संचालको द्वारा श्री अकेला को बुके देकर स्वागत व सम्मानित किया।
पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि क्षेत्र में नए व्यवसाय की शुरुआत से स्थानीय बाजार को बढ़ावा मिलता है और लोगों को बेहतर खरीदारी की सुविधा उपलब्ध होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह शोरूम ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतरेगा और अपनी गुणवत्तापूर्ण सेवाओं से क्षेत्र में पहचान बनाएगा।हैंडलूम पावरलूम गारमेंट्स शोरूम में खादी, हैंडलूम, पावरलूम सहित विभिन्न प्रकार के कपड़े उपलब्ध हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार कपड़ों की खरीदारी के लिए एक नया विकल्प मिलेगा।
उद्घाटन समारोह मे कांग्रेस जिला सचिव रेवाली पासवान,ताजपुर पूर्व मुखिया शौकत उर्फ़ भूटु खान,फोल्टेन खान,डॉ सरवर हसन,बेला पंसस प्रतिनिधि बीरबल साहू, चयकला पूर्व मुखिया सफ़्फ़ाल उद्दीन,प्रहलाद सिंह,नीरज सिंह,अशोक सिंह, बैजू गहलोत,विवेक सिंह,मतीन खान,मो सनोवर,मो गुलबहार,जितेंद्र यादव,बिट्टू खान,विजय राय,विजय भुइँया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शोरूम के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके व्यवसाय की उन्नति और सफलता की कामना की।
