Ad image

फुफंदी चौक में गीता किड्स एकेडमी का उद्घाटन

jharkhandnews024@gmail.com
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now

फुफंदी चौक में गीता किड्स एकेडमी का उद्घाटन

अब बेहतर शिक्षण हेतु नहीं जाना होगा दूर: ओम प्रकाश

इचाक

प्रखंड अंतर्गत सुदूर वर्ती क्षेत्र फूफंदी चौक में नए शैक्षणिक संस्थान गीता किड्स एकेडमी का विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुखिया संघ के जिला सचिव सह डाडीघाघर मुखिया नंदकिशोर कुमार विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सह निवर्तमान सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार मेहता, भाजपा मंडल महामंत्री राजकुमार राम, पूर्व मुखिया बसंत मेहता, सेवानिवृत शिक्षक जगदीश प्रसाद मेहता, समाजसेवी बीरबल मेहता, शिवलाल महतो समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि मुखिया संघ के जिला सचिव नंदकिशोर कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि इस क्षेत्र में इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलने से इस क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। जो अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ने के लिए दूर भेजते थे।अब वही शिक्षा इसी गांव फुफन्दी में मिलेगी। भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश मेहता ने अपने संबोधन में सुदूर वर्ती क्षेत्र में स्कूल खोलने पर विद्यालय के डायरेक्टर मनोज कुमार मेहता एवं प्रिंसिपल अशोक राम का प्रशंसा करते हुए कहा काफी दिनों से पठन-पाठन के क्षेत्र में इन लोगों का काफी अनुभव रहा है जिसका लाभ यहां के विद्यार्थियों को निश्चित तौर पर मिलेगा। इन लोगों के माध्यम से यहां के छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दी जाएगी।

यहां विद्यालय खुलने से अब बच्चों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा इससे यहां के अभिभावकों पर आर्थिक बोझ में कमी आएगी। भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार मेहता ने बताया कि बच्चों को पठन-पाठन के साथ-साथ खेलकूद की भी आवश्यकता है। इससे बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास होता है। भाजपा पूर्वी मंडल महामंत्री राजकुमार राम ने अपने संबोधन में कहा कि सुदरवर्ती क्षेत्र में विद्यालय खुलने से यहां के बच्चों को पठन-पाठन करने में काफी सहूलियत होगी। परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। पूर्व मुखिया बसंत मेहता एवं सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश प्रसाद मेहता ने बताया कि पठन-पाठन के साथ-साथ बच्चों में शिष्टाचार अनुशासन और व्यवहारिक ज्ञान बच्चों को देना बहुत ही जरूरी है।

प्राइवेट स्कूल संघ के अध्यक्ष मधुसूदन मेहता एवं जीएम कॉलेज इचाक के पंकज कुमार मेहता ने बताया कि आज का शिक्षा व्यवस्था सरकार द्वारा सही से संचालन नहीं हो पा रहा है। सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के अभाव के कारण आधुनिक शिक्षा प्रणाली से बच्चें वंचित रह रहे हैं। साथ ही साथ बच्चों में व्यवहारिक ज्ञान पर जोर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर मनोज कुमार मेहता एवं प्रिंसिपल अशोक राम नें उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को आश्वस्त करते हुए कहा की निश्चित तौर पर विद्यालय में बेहतर शिक्षा आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में खेलकूद की प्रतिभा को भी निखारने का काम करेंगे और बच्चों के प्रति पठन-पाठन में अपने कर्तव्य एवं दायित्व पर खरा उतरने का काम करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने मे धनलक्ष्मी पुस्तक सदन के प्रोपराइटर ओम श्रीकांत मेहता, शिक्षक लक्ष्मण किशोर मेहता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जीएम कॉलेज के रत्नेश कुमार राणा ने किया। इन लोगों के अलावे कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक अभिषेक मेहता, संजीत कुमार यादव, समाजसेवी दामोदर मेहता, घनश्याम मेहता,शिक्षक गिरधारी प्रसाद मेहता, महेश प्रसाद मेहता, रेशमी कुमारी,पूनम कुमारी, सविता कुमारी,मनीषा कुमारी, दिव्या भारती, दीपक कुमार दास समेत सैकड़ो छात्र छात्राएं शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *