WhatsApp Group
Join Now
प्रखंड क्षेत्र में हुई अलग-अलग मारपीट की घटना में चार लोग घायल. दो रेफर
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गये। शनिवार को हुई मारपीट में ग्राम घंघरी निवासी रजिया खातून 40 वर्ष पति तौफीक अंसारी, ग्राम केन्दुआ निवासी नारायण ठाकुर 60 वर्ष पिता बंधन ठाकुर, ग्राम गुंजरा निवासी संजय प्रसाद 38 वर्ष पिता नोखेलाल प्रसाद तथा ग्राम डपोक निवासी जमंती देवी 25 वर्ष पति राजेश पासवान घायल हो गये। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया। जबकि चिकित्सक ने रजिया खातून एवं नारायण पंडित को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया।
