Ad image

भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजन फ़ौजी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने डॉ आदित्य प्रसाद साहू को सम्मानित किया

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजन फ़ौजी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने डॉ आदित्य प्रसाद साहू को सम्मानित किया

रामगढ़
मो. शाहीद

भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष रंजन फ़ौजी के नेतृत्व में महेन्द्र प्रजापति और वरिष्ठ नेता जगदीश शर्मा के साथ आज कुचू ओरमांझी स्थित डॉ आदित्य प्रसाद साहू से मिलने उनके आवासीय कार्यालय पहुंचकर भाजपा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर डॉ आदित्य जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही बुके,अंग वस्त्र और कैप पहनाकर सम्मानित किया।

मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि आज वो जो कुछ भी हैं वो आप कार्यकर्ताओं के प्यार और स्नेह के बदौलत ही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र राजनीति संगठन है जहां बुथ के कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय पटल पर अपनी छाप छोड़ जाता है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण दायित्व देकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो भरोसा मुझ पर जताया है उस पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष बाबु लाल मरांडी एवं प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं रंजन फ़ौजी ने बधाई देते हुए कहा कि डॉ आदित्य के कार्यकारी अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साहवर्धन हुआ है उनके संगठनात्मक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा वहीं झारखंड भाजपा संगठन को विस्तार होगा और पार्टी सशक्त होगी।

आज पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास, राधा गोविंद विश्वविद्यालय के कुलपति बी एन सिंह, ओबीसी मोर्चा के रांची प्रभारी जगेश्वर प्रजापति सहित विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र और बुके देकर उन्हें बधाई दी।

Share This Article
Leave a Comment