Ad image

सड़क और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बेहाल बेन्दवाकोना गांव

हंसराज चौरसिया
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

रायडीह-
रवि अग्रहरि

रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कोब्जा का राजस्व ग्राम रमजा बेन्दवाकोना आज भी विकास की दौड़ से कोसों दूर है। यहां न बिजली है, न सड़क, न स्वच्छ पानी और न ही स्वास्थ्य सुविधाएं। हाल ही में गांव की 70 वर्षीय रुची देवी, जो वृद्ध और अपंग हैं, को उनके बेटे और बहू ने झोली में डालकर 2 किलोमीटर तक हीरादह मुख्य पथ तक ले जाना पड़ा, ताकि उन्हें विधवा पेंशन का पैसा मिल सके। यह घटना ग्रामीणों की कठिन जीवन परिस्थितियों का आइना है। ग्रामीण अब भी डाड़ी और चुवां का पानी पीने को मजबूर हैं, और बिजली के अभाव में रातें अंधेरे में कटती हैं। सड़क न होने के कारण बीमारों और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना भी सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। ग्रामीणों ने कई बार प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला उपायुक्त, विधायक और सांसद सहित संबंधित अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार एवं मीडिया कम्युनिकेशन से जुड़े पेशेवर हैं। वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हंसराज ने अपने करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की। बीते वर्षों में उन्होंने झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन, रिपोर्टिंग और ग्राउंड कवरेज किया है।उन्होंने विभिन्न चुनावों की प्रत्यक्ष एवं जमीनी रिपोर्टिंग करते हुए चुनावी माहौल, जनमत, स्थानीय मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों और मतदाताओं के बीच जाकर रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया है। क्षेत्रीय राजनीति और जनसरोकार के मुद्दों पर उनकी रिपोर्टिंग में स्थानीय परिस्थितियों और प्रत्यक्ष अनुभवों को विशेष महत्व मिलता है। वर्तमान में वे झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 एवं क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र लेखन एवं रिपोर्टिंग कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में संपादकीय एवं संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दे, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श, आदिवासी समाज, राजनीति और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। राजनीतिक संवाद एवं मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। शैक्षणिक रूप से हंसराज वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। साहित्यिक अध्ययन और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का समन्वय उनके लेखन को विषयगत समझ, सामाजिक संवेदना और प्रभावी भाषा प्रदान करता है। हजारीबाग के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और स्वतंत्र पत्रकारिता के माध्यम से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों को व्यापक विमर्श तक पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं।
Leave a Comment