Ad image

भारत-जापान संबंधों को मिली नई दिशा, प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो में जापान के 16 प्रान्तों के राज्यपालों से की मुलाकात

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

टोक्यो/नई दिल्ली-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान जापान के 16 प्रान्तों के राज्यपालों से मुलाकात की और भारत-जापान राज्य-प्रान्त साझेदारी की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। यह पहल 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान प्रारंभ की गई थी और अब इसे साझा विकास एवं समृद्धि की नई आधारशिला माना जा रहा है। बैठक में विशेष रूप से प्रौद्योगिकी, नवाचार, निवेश, कौशल विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), स्टार्टअप और मध्यम उद्यमों जैसे क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय राज्य और जापानी प्रान्त अपनी-अपनी ताकतों का उपयोग कर साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। विदेश मंत्रालय ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की इस बैठक से भारत-जापान संबंधों को नई गति मिली है। मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्य-प्रान्त साझेदारी पहल के तहत ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया और इसे साझा प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और जापान के संबंध सदियों पुरानी सभ्यताओं पर आधारित हैं और लगातार मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि अब समय आ गया है कि नई दिल्ली और टोक्यो के पारंपरिक केंद्रित संबंधों से आगे बढ़कर राज्य और प्रान्त स्तर पर सहयोग को नई दिशा दी जाए। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह पहल व्यापार, प्रौद्योगिकी, पर्यटन, कौशल विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और अधिक गहरा करेगी। उन्होंने कहा कि भारत और जापान दोनों साझा विकास और वैश्विक शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस सहयोग से न केवल दोनों देशों बल्कि पूरे एशियाई क्षेत्र को लाभ होगा।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार एवं मीडिया कम्युनिकेशन से जुड़े पेशेवर हैं। वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हंसराज ने अपने करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की। बीते वर्षों में उन्होंने झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन, रिपोर्टिंग और ग्राउंड कवरेज किया है।उन्होंने विभिन्न चुनावों की प्रत्यक्ष एवं जमीनी रिपोर्टिंग करते हुए चुनावी माहौल, जनमत, स्थानीय मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों और मतदाताओं के बीच जाकर रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया है। क्षेत्रीय राजनीति और जनसरोकार के मुद्दों पर उनकी रिपोर्टिंग में स्थानीय परिस्थितियों और प्रत्यक्ष अनुभवों को विशेष महत्व मिलता है। वर्तमान में वे झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 एवं क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र लेखन एवं रिपोर्टिंग कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में संपादकीय एवं संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दे, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श, आदिवासी समाज, राजनीति और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। राजनीतिक संवाद एवं मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। शैक्षणिक रूप से हंसराज वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। साहित्यिक अध्ययन और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का समन्वय उनके लेखन को विषयगत समझ, सामाजिक संवेदना और प्रभावी भाषा प्रदान करता है। हजारीबाग के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और स्वतंत्र पत्रकारिता के माध्यम से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों को व्यापक विमर्श तक पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं।
Leave a Comment