Ad image

बिहार की सियासत में तूफ़ान, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर कोर्ट की कार्यवाही, 11 सितम्बर को होगी सुनवाई

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बिहार-
सेन्ट्रल  डेस्क

बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब कानूनी शिकंजे में घिरते नज़र आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट ने इन दोनों नेताओं समेत कई अन्य पर दर्ज परिवाद को स्वीकार कर लिया है और अब इस मामले की अगली सुनवाई 11 सितम्बर 2025 को तय की गई है।यह विवाद दरभंगा में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से हुई विवादित और अभद्र टिप्पणियों से जुड़ा हुआ है। अधिवक्ता एवं भाजपा नेता अनिल कुमार सिंह ने अदालत में परिवाद दायर कर आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उनका कहना है कि यह टिप्पणी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के उकसावे तथा साजिश के तहत की गई। अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 28 अगस्त की शाम वे अपने चैंबर में सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का वीडियो देख रहे थे, तभी इस आपत्तिजनक टिप्पणी का संज्ञान हुआ। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक घटना है, जिससे वे गहराई से आहत हैं। उन्होंने अपने परिवाद में साफ कहा है कि प्रधानमंत्री और उनकी माता पर की गई टिप्पणी न केवल अनैतिक है बल्कि इससे आम जनता की भावनाओं को भी ठेस पहुँची है। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे स्वीकार कर लिया और सुनवाई की तिथि 11 सितम्बर तय की। इस घटनाक्रम के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। एनडीए नेताओं ने विपक्ष पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को देश से माफी मांगनी चाहिए। एनडीए ने इसे ओछी राजनीति करार देते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं कांग्रेस और राजद ने इसे भाजपा की साजिश बताते हुए कहा कि जिसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया वह पार्टी का आधिकारिक कार्यकर्ता नहीं था।राजनीतिक गलियारों में यह मुद्दा अब चुनावी चर्चाओं के केंद्र में आ चुका है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मामला न केवल अदालत की कार्रवाई बल्कि बिहार की सियासत की दिशा और तेज़ी से बदलती चुनावी हवाओं को भी प्रभावित करेगा।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार एवं मीडिया कम्युनिकेशन से जुड़े पेशेवर हैं। वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हंसराज ने अपने करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की। बीते वर्षों में उन्होंने झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन, रिपोर्टिंग और ग्राउंड कवरेज किया है।उन्होंने विभिन्न चुनावों की प्रत्यक्ष एवं जमीनी रिपोर्टिंग करते हुए चुनावी माहौल, जनमत, स्थानीय मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों और मतदाताओं के बीच जाकर रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया है। क्षेत्रीय राजनीति और जनसरोकार के मुद्दों पर उनकी रिपोर्टिंग में स्थानीय परिस्थितियों और प्रत्यक्ष अनुभवों को विशेष महत्व मिलता है। वर्तमान में वे झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 एवं क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र लेखन एवं रिपोर्टिंग कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में संपादकीय एवं संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दे, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श, आदिवासी समाज, राजनीति और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। राजनीतिक संवाद एवं मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। शैक्षणिक रूप से हंसराज वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। साहित्यिक अध्ययन और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का समन्वय उनके लेखन को विषयगत समझ, सामाजिक संवेदना और प्रभावी भाषा प्रदान करता है। हजारीबाग के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और स्वतंत्र पत्रकारिता के माध्यम से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों को व्यापक विमर्श तक पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं।
Leave a Comment