Ad image

भारी बारिश का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने कई राज्यों को दी चेतावनी

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

नई दिल्ली-

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में मंगलवार को भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश राज्यों में अगले तीन दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। गुजरात, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक के लिए भी विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर गुजरात में 4 और 5 सितंबर को कुछ स्थानों पर अत्यधिक वर्षा होने की आशंका जताई गई है।

पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और तेलंगाना के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। वहीं हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई। जम्मू, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, अंडमान-निकोबार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भी अलग-अलग स्थानों पर वर्षा हुई।

उत्तर-पश्चिम भारत में अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी और राजस्थान में अगले दो दिनों तक सामान्य से भारी वर्षा के आसार हैं।

पश्चिम भारत में भारी वर्षा

गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा में अगले तीन दिनों तक भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है।

पूर्वी और मध्य भारत पर असर

ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम, अंडमान-निकोबार, विदर्भ, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक भारी वर्षा हो सकती है। इन क्षेत्रों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का भी अनुमान है।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत भी प्रभावित

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का सिलसिला अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा। दक्षिण भारत के तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और माहे-यनम में भी सामान्य से भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थितियों को देखते हुए सावधानी बरतें।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार हैं जो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और पिछले वर्षों में झारखंड के सामाजिक राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन एवं रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में हंसराज झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र रूप से लेखन कर रहे हैं। इसके साथ ही वह झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दों सामाजिक न्याय लोकतांत्रिक विमर्श और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। आदिवासी समुदायों से संबंधित मुद्दों पर उन्होंने जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है और समुदाय के बीच जाकर उनके सामाजिक सरोकारों चुनौतियों और स्थानीय परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया है। प्रत्यक्ष अनुभव और स्थानीय संदर्भों को अपनी रिपोर्टिंग में शामिल करना उनकी पत्रकारिता की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। हंसराज को राजनीतिक संवाद और मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी कार्य करने का अनुभव है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की भूमिका केवल सूचना उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है बल्कि जनता से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों को सामने लाना और उन्हें व्यापक सार्वजनिक विमर्श का हिस्सा बनाना भी पत्रकार की जिम्मेदारी है।शैक्षणिक रूप से हंसराज रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का मेल उनके लेखन को विषय की समझ और भाषा दोनों स्तरों पर मजबूती प्रदान करता है।हजारीबाग जिले के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं। वह पत्रकारिता और स्वतंत्र लेखन के माध्यम से झारखंड के जमीनी मुद्दों सामाजिक बदलाव और जनसरोकार से जुड़े विषयों को लगातार सामने ला रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *