Ad image

ब्रेकिंग न्यूज़- पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का महागठबंधन सरकार पर हमला, कहा कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं देती

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग-

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड की महागठबंधन सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में महागठबंधन की सरकार तो है, लेकिन कांग्रेस की भूमिका कहीं दिखाई नहीं देती। साव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एनटीपीसी, प्रशासन और सरकार ने मिलकर उनके मान-सम्मान को ठेस पहुँचाने की कोशिश की है। उनका कहना है कि उनकी इंडस्ट्रीज को तोड़फोड़ कर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुँचाया गया, जबकि इस उद्योग से पूरा परिवार लाभान्वित होता था। उन्होंने डीजीपी से लेकर एसपी तक पर आरोप लगाया कि उनकी निगरानी में पुलिस ग्रामीणों पर लाठियाँ बरसा रही है और कंपनी को संरक्षण दे रही है। सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस कंपनी की है या विस्थापित रैयतों की। पूर्व मंत्री ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि यह सरकार जल, जंगल और जमीन की रक्षा के नाम पर बनी थी, लेकिन अब स्थिति उलट है। आदिवासियों को गोली मारने और जेल भेजने की धमकियाँ दी जा रही हैं। साव ने वरीय पुलिस अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रात में विस्थापितों को आतंकवादियों की तरह प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से स्पष्ट किया कि यदि यही स्थिति रही तो जनता का आक्रोश सड़कों पर फूटेगा और इसका परिणाम सरकार को भुगतना होगा।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार एवं मीडिया कम्युनिकेशन से जुड़े पेशेवर हैं। वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हंसराज ने अपने करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की। बीते वर्षों में उन्होंने झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन, रिपोर्टिंग और ग्राउंड कवरेज किया है।उन्होंने विभिन्न चुनावों की प्रत्यक्ष एवं जमीनी रिपोर्टिंग करते हुए चुनावी माहौल, जनमत, स्थानीय मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों और मतदाताओं के बीच जाकर रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया है। क्षेत्रीय राजनीति और जनसरोकार के मुद्दों पर उनकी रिपोर्टिंग में स्थानीय परिस्थितियों और प्रत्यक्ष अनुभवों को विशेष महत्व मिलता है। वर्तमान में वे झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 एवं क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र लेखन एवं रिपोर्टिंग कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में संपादकीय एवं संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दे, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श, आदिवासी समाज, राजनीति और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। राजनीतिक संवाद एवं मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। शैक्षणिक रूप से हंसराज वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। साहित्यिक अध्ययन और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का समन्वय उनके लेखन को विषयगत समझ, सामाजिक संवेदना और प्रभावी भाषा प्रदान करता है। हजारीबाग के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और स्वतंत्र पत्रकारिता के माध्यम से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों को व्यापक विमर्श तक पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं।
Leave a Comment