Ad image

किसानों के साथ छलावा करना बंद करें झारखंड सरकार : खेमलाल महतो

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

किसानों के साथ छलावा करना बंद करें झारखंड सरकार : खेमलाल महतो

बड़कागांव रितेश ठाकुर

बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत नयाटाड़ पंचायत पैक्स अध्यक्ष खेमलाल महतो ने सरकार पर किसानों से छल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि झारखंड में रघुवर दास की सरकार थी, तब उस समय किसानों को प्रति क्विंटल 185 रू. बोनस मिला उसके बाद से वर्तमान झारखंड सरकार किसानों के साथ ठगी करते हुए बोनस की राशि घटाते गया। आगे उन्होंने बताया कि 2022-23 में बोनस की राशि मात्र 10 रुपया प्रति क्विंटल कर दिया था। चुनावी वर्ष होने के कारण 2024-25 में 100 रुपए किया और इस बार पुनः प्रति क्विंटल 19 रुपया प्रति क्विंटल बोनस में कटौती किया। जबकि भारत सरकार प्रत्येक वर्ष धान की दर में बढ़ोतरी करते आया है। इस वर्ष भी 69 रुपया प्रति क्विंटल भारत सरकार ने बढ़ोतरी किया है। जबकि हेमंत की झारखंड सरकार में किसानों के खेती में लागत से सामग्री खाद, बीज में बेतहाशा वृद्धि होते आया है।
अगर वर्तमान झारखंड सरकार किसानों के हितैषी होती तो रघुवर दास की सरकार में प्रति क्विंटल ₹185 था तो आज के दर में लगभग ₹ 28 से ₹30 रुपया धान की कीमत होनी चाहिए थी।
इस तरह से बार-बार वर्तमान हेमंत सरकार किसानों को ठगने का काम कर रही है। जिसका समय पर किसान मुंहतोड़ जवाब जरूर देंगे ।

Share This Article
Leave a Comment