Ad image

सॉफ्टेक कंप्यूटर एजुकेशन में संविधान दिवस मनाया गया, बच्चों ने ली शपथ

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सॉफ्टेक कंप्यूटर एजुकेशन में संविधान दिवस मनाया गया, बच्चों ने ली शपथ

संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है : निदेशक

बरही

सॉफ्टेक कंप्यूटर एजुकेशन में मंगलवार को संविधान दिवस कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों ने संविधान के प्रति निष्ठा, समानता, न्याय और स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय लोकतंत्र के महत्व और संविधान की भूमिका पर आधारित संक्षिप्त परिचर्चा से हुई। निदेशक जयदीप कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है, जो नागरिकों को अधिकार और कर्तव्य दोनों प्रदान करता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि डिजिटल युग में तकनीकी शिक्षा के साथ संवैधानिक मूल्यों की समझ भी आवश्यक है, तभी राष्ट्र सही मायने में प्रगति कर सकता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता और कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प लेते हुए किया गया। कार्यक्रम में सेंटर मैनेजर रूमी कुमारी, इंस्ट्रक्टर भोला कुमार, शिवानी कुमारी सहित सिद्धार्थ, प्रियांशु, नवीन, सुनील, प्रियंका, सुनीता, काजल, सानिया, खुशी, सीमा, श्रुति, चांदनी, कृषु, ऋषि, राजा, शिवेश, आयुष, सदफ, सृष्टि, आकांक्षा, नीतू, अनुपा, कुलसुम, फरहा, सदफ, फरहीन, पूजा, जोया, आफरीन, श्वेता, नवीन, अर्चना आदि सहित दर्जनों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

Share This Article
Leave a Comment