Ad image

बरकट्ठा प्रखंड मुख्यालय में झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया. आंदोलनकारीयों को मिला प्रमाण पत्र

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरकट्ठा प्रखंड मुख्यालय में झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया. आंदोलनकारीयों को मिला प्रमाण पत्र

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा प्रखंड मुख्यालय में 25वां झारखंड अलग राज्य स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। शुरुआत प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, उपप्रमुख सुरजी देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, बीडीओ रोशमा डुंगडुंग, सीओ विजय कुमार महतो ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। मौके पर अतिथियों के द्वारा चिन्हित झारखंड आंदोलनकारी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीडीओ रोशमा डुंगडुंग ने कहा कि आज का दिन हर झारखंडियों के लिए गर्व का दिन है क्योंकि आज पूरा राज्य भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मना रहा है।

प्रमाण पत्र पाने वालों में मुख्य रूप से आंदोलनकारी, आनंद पांडेय संतोष कुमार देव, बिनोद पासवान, निरंजन प्रसाद, श्यामा साव, महेंद्र प्रसाद, उत्तिम महतो, हीरालाल प्रसाद, जागेश्वर प्रसाद, रमेश बर्णवाल, सराज खान, मुमताज अंसारी, युसूफ अंसारी, डालेश्वर पंडित समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं। सम्मान पाने वाले आंदोलनकारीयों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई देते हुए मांग किया कि चिन्हित आंदोलनकारी एवं शहीद आंदोलनकारी के आश्रितों को भी पेंशन और नौकरी में आरक्षण दिया जाये।

Share This Article
Leave a Comment