Ad image

13 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास घेराव करेंगे त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि, 8 सूत्रीय मांगों को लेकर रांची में प्रदर्शन का ऐलान

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

13 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास घेराव करेंगे त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि, 8 सूत्रीय मांगों को लेकर रांची में प्रदर्शन का ऐलान

बरही

झारखंड के सभी जिलों के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि 13 नवंबर को राजधानी रांची में मुख्यमंत्री आवास घेराव करेंगे। यह आंदोलन पंचायत प्रणाली को मजबूत करने एवं पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किया जा रहा है। इस संबंध में झारखंड प्रदेश जिला परिषद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष संघ के उपाध्यक्ष एवं हजारीबाग जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों की 8 सूत्रीय मांगों का प्रस्ताव सरकार को सौंपा जाना है। इसी उद्देश्य से 13 नवंबर को सुबह 11:30 बजे मोराबादी मैदान, रांची से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकाला जाएगा, जहाँ मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, प्रमुख, उपप्रमुख, मुखिया, उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्यों से आग्रह किया है कि वे समय पर पहुँचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। किशुन यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायत प्रतिनिधियों की एकता और उनके अधिकारों की मजबूती का प्रतीक होगा। उन्होंने कहा कि हमारी पंचायतें लोकतंत्र की नींव हैं। यदि पंचायतें मजबूत होंगी, तभी गांव और राज्य का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम में राज्यभर के हजारों पंचायत प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। सभी प्रतिनिधियों से आह्वान किया गया है कि वे सामूहिक भागीदारी के माध्यम से सरकार तक अपनी आवाज बुलंद करें और पंचायत व्यवस्था के सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग करें।

Share This Article
Leave a Comment