Ad image

धनवार पंचायत में अबुआ आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण एवं गृह प्रवेश समारोह आयोजित

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

धनवार पंचायत में अबुआ आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण एवं गृह प्रवेश समारोह आयोजित

सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों का हो रहा विकास : मुखिया राजेन्द्र प्रसाद

बरही

बरही प्रखंड के धनवार पंचायत में बुधवार को अबुआ आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण एवं गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने की। कार्यक्रम के दौरान मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास के तहत हर जरूरतमंद परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी गरीब परिवार अब खुले आसमान के नीचे न सोए। यह योजना सामाजिक समरसता और ग्रामीण उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मौके पर पंचायत सेवक सरोज कुमार, रोजगार सेवक सामंत कुमार, प्रकाश साव, दिनेश यादव, मो. सैराज, जैबुनिया खातून, गुलाबी देवी, शंकुती देवी, मसोमात सोहवा, मुनेजा खातून, सखीना खातून, अनिता देवी, आरती देवी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किए गए और सभी ने योजना के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a Comment