Ad image

पटना में भोजपुरी अभिनेता व भाजपा स्टार प्रचारक निरहुआ से मिले बरही विधायक मनोज यादव

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पटना में भोजपुरी अभिनेता व भाजपा स्टार प्रचारक निरहुआ से मिले बरही विधायक मनोज यादव

बरही

बरही विधायक मनोज यादव अपने बिहार प्रवास के दौरान पटना में प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता एवं भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक दिनेश लाल यादव निरहुआ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा हुई। विधायक मनोज यादव ने कहा कि निरहुआ का जमीन से जुड़ाव और राजनीति को लेकर उनकी दूरदर्शिता वाकई प्रेरणादायक है। उन्होंने निरहुआ को लोकप्रिय एवं ऊर्जावान नेता बताते हुए कहा कि उनका जनसंपर्क और जनता से जुड़ाव अनुकरणीय है। बिहार की राजनीति पर चर्चा करते हुए विधायक मनोज यादव ने विश्वास जताया कि विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर सुशासन की सरकार बनेगी और एनडीए गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलेगा।बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और दोनों नेताओं ने भविष्य में बेहतर समन्वय और सहयोग जारी रखने की बात कही।

Share This Article
Leave a Comment