Ad image

राष्ट्रीय एकता दिवस पर बड़कागांव पुलिस – प्रशासन की ओर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

राष्ट्रीय एकता दिवस पर बड़कागांव पुलिस – प्रशासन की ओर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन

बड़कागांव रितेश ठाकुर

बड़कागांव : राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में बड़कागांव पुलिस- प्रशासन की ओर से प्रखंड स्तर पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत थाना परिसर से लेकर कांडतरी होते हुए दौड़ लगाई गई।बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं पुण्यतिथि पर देश में संगठित होने एवं देश के प्रति देश प्रेम की भावना को बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में यह कार्यक्रम किया गया।वहीं बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि
एक- दूसरे के प्रति अटूट विश्वास को लेकर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस के इस शुभ दिवस में पूरे देश में लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की याद में एकता से भरा यह उत्सव काफी उत्साह के साथ बड़कागांव प्रखंड में मनाया गया। मौके पर मुख्य रूप से बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता , पुअनि आशीष कुमार भगत, अभिषेक कुमार, छोटु उरांव, रामराज सिंह, प्रभात कुमार, सुदेश कुमार, गजेंद्र सिंह, बसंत भगत, रामनिवास सिंह, हादी खां, दीपक रोशन लकड़ा, रतीलाल महतो, राजेश कुमार , मो. आरिफ सहित कई गणमान्य लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Share This Article
Leave a Comment