Ad image

शिक्षक उस दीपक के समान हैं जो स्वयं जलकर दूसरों का जीवन आलोकित करते हैं – आलोक कुमार बरनवाल

हंसराज चौरसिया
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरही-

शिक्षक दिवस के अवसर पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल बुंडू एवं सरस्वती विद्यापीठ कोचिंग सेंटर बरही के विज्ञान शिक्षक आलोक कुमार बरनवाल ने कहा कि शिक्षा ही मानव जीवन को प्रकाशमय बनाती है और शिक्षक उस दीपक के समान हैं जो स्वयं जलकर दूसरों का जीवन आलोकित करते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि उन्होंने शिक्षा को समाज सेवा और चरित्र निर्माण का माध्यम बताया था। आज के समय में भी शिक्षक का कार्य केवल पढ़ाना भर नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन की सही दिशा देना और उनमें राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना है। श्री बरनवाल ने कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी का संबंध गुरु-शिष्य परंपरा का प्रतीक है, जिसमें गुरु केवल ज्ञान ही नहीं बल्कि संस्कार भी प्रदान करता है। विद्यार्थियों का दायित्व है कि वे अपने गुरुजनों का सदैव सम्मान करें और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज और देश का नाम रोशन करें।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार एवं मीडिया कम्युनिकेशन से जुड़े पेशेवर हैं। वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हंसराज ने अपने करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की। बीते वर्षों में उन्होंने झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन, रिपोर्टिंग और ग्राउंड कवरेज किया है।उन्होंने विभिन्न चुनावों की प्रत्यक्ष एवं जमीनी रिपोर्टिंग करते हुए चुनावी माहौल, जनमत, स्थानीय मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों और मतदाताओं के बीच जाकर रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया है। क्षेत्रीय राजनीति और जनसरोकार के मुद्दों पर उनकी रिपोर्टिंग में स्थानीय परिस्थितियों और प्रत्यक्ष अनुभवों को विशेष महत्व मिलता है। वर्तमान में वे झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 एवं क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र लेखन एवं रिपोर्टिंग कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में संपादकीय एवं संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दे, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श, आदिवासी समाज, राजनीति और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। राजनीतिक संवाद एवं मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। शैक्षणिक रूप से हंसराज वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। साहित्यिक अध्ययन और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का समन्वय उनके लेखन को विषयगत समझ, सामाजिक संवेदना और प्रभावी भाषा प्रदान करता है। हजारीबाग के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और स्वतंत्र पत्रकारिता के माध्यम से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों को व्यापक विमर्श तक पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं।
Leave a Comment