Ad image

मलकोको के धनेश्वर राणा सिपाही के निधन से शोक की लहर, लोगों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

मलकोको के धनेश्वर राणा सिपाही के निधन से शोक की लहर, लोगों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

संवाददाता : बरही

ग्राम मलकोको निवासी धनेश्वर राणा सिपाही (80 वर्ष) के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। वे दर्शन राणा के पिता एवं केदार राणा के चाचा थे। बताया जाता है कि वे पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति के अध्यक्ष मो कैयूम ने बताया कि धनेश्वर राणा सिपाही एक सामाजिक व्यक्ति थे। वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और हिंदू-मुस्लिम एकता एवं आपसी सौहार्द को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। उनके निधन को गांव के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

उनके व्यवहार और सामाजिक योगदान को याद करते हुए ग्रामीणों ने गहरा दुख व्यक्त किया। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके आवास पर लोगों का तांता लगा रहा। विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दुख की घड़ी में अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति के अध्यक्ष मो. कैयूम, पूर्व मुखिया दशरथ यादव, सामाजिक कार्यकर्ता केदार राणा, दुगलाल जी, संतोष, संजय, गणेश, शंकर राणा, अजय कुमार राणा, भोला राणा एवं मुस्ताक अंसारी सहित कई लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *