Ad image

कानून पब्लिकेशन ने एविडेंस एंड जस्टिस विषय पर आयोजित किया लीगल सेशन

हंसराज चौरसिया
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

कानून पब्लिकेशन ने एविडेंस एंड जस्टिस विषय पर आयोजित किया लीगल सेशन

 

न्यायालय में साक्ष्यों की सही पहचान, उनका विधिसम्मत प्रस्तुतिकरण और निष्पक्ष मूल्यांकन न्यायिक प्रक्रिया का अहम हिस्सा है- सोनाली भट्टाचार्जी 

 

रांची-

 

न्यायिक प्रक्रिया में साक्ष्यों की भूमिका और निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करने में एविडेंस लॉ के महत्व को लेकर कानून पब्लिकेशन की ओर से सोमवार को एविडेंस एंड जस्टिस विषय पर विशेष लीगल सेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, विधि विशेषज्ञों और कानून के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान साक्ष्यों की प्रासंगिकता, विश्वसनीयता, न्यायालय में उनकी प्रस्तुति और उनके न्यायिक मूल्यांकन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सेशन में वक्ताओं ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में किसी भी मामले की वास्तविकता तक पहुंचने में साक्ष्य की भूमिका केंद्रीय होती है। न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत प्रत्येक साक्ष्य का मूल्यांकन उसकी प्रासंगिकता, विश्वसनीयता और कानूनी स्वीकार्यता के आधार पर किया जाता है। ऐसे में एविडेंस लॉ की स्पष्ट एवं व्यावहारिक समझ अधिवक्ताओं और विधि के विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

1002932705 100kb

 

झारखंड उच्च न्यायालय की अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्जी ने कहा कि न्याय की मजबूत नींव विश्वसनीय और विधिसम्मत साक्ष्य पर टिकी होती है। साक्ष्य केवल किसी मामले को साबित करने का माध्यम नहीं, बल्कि न्याय तक पहुंचने का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि न्यायालय में साक्ष्यों की सही पहचान, उनका विधिसम्मत प्रस्तुतिकरण और निष्पक्ष मूल्यांकन न्यायिक प्रक्रिया का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि विधि के विद्यार्थियों और अधिवक्ताओं को एविडेंस लॉ के केवल सैद्धांतिक पक्ष तक सीमित नहीं रहना चाहिए।

 

न्यायालय में साक्ष्यों का किस प्रकार प्रस्तुतिकरण किया जाता है, उनकी विश्वसनीयता किस तरह परखी जाती है और उनका न्यायिक निर्णय पर क्या प्रभाव पड़ता है, इसकी व्यावहारिक समझ भी आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने साक्ष्य कानून से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक एवं न्यायिक पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।

 

सवाल-जवाब के माध्यम से भी कई महत्वपूर्ण कानूनी बिंदुओं पर चर्चा हुई। सेशन में मौजूद विधि विद्यार्थियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन उन्हें कानून की किताबों में पढ़े गए विषयों को न्यायिक प्रक्रिया के वास्तविक संदर्भ में समझने का अवसर प्रदान करते हैं। कानून पब्लिकेशन की ओर से बताया गया कि विधि एवं न्याय से जुड़े महत्वपूर्ण और समसामयिक विषयों पर भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे ज्ञानवर्धक लीगल सेशन आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य विधि के क्षेत्र में अध्ययन, शोध, संवाद और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देना है, ताकि कानून से जुड़े लोगों को न्यायिक प्रक्रिया के बदलते स्वरूप और महत्वपूर्ण कानूनी विषयों की बेहतर समझ मिल सके।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार एवं मीडिया कम्युनिकेशन से जुड़े पेशेवर हैं। वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हंसराज ने अपने करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की। बीते वर्षों में उन्होंने झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन, रिपोर्टिंग और ग्राउंड कवरेज किया है।उन्होंने विभिन्न चुनावों की प्रत्यक्ष एवं जमीनी रिपोर्टिंग करते हुए चुनावी माहौल, जनमत, स्थानीय मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों और मतदाताओं के बीच जाकर रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया है। क्षेत्रीय राजनीति और जनसरोकार के मुद्दों पर उनकी रिपोर्टिंग में स्थानीय परिस्थितियों और प्रत्यक्ष अनुभवों को विशेष महत्व मिलता है। वर्तमान में वे झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 एवं क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र लेखन एवं रिपोर्टिंग कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में संपादकीय एवं संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दे, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श, आदिवासी समाज, राजनीति और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। राजनीतिक संवाद एवं मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। शैक्षणिक रूप से हंसराज वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। साहित्यिक अध्ययन और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का समन्वय उनके लेखन को विषयगत समझ, सामाजिक संवेदना और प्रभावी भाषा प्रदान करता है। हजारीबाग के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और स्वतंत्र पत्रकारिता के माध्यम से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों को व्यापक विमर्श तक पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं।
Leave a Comment