Ad image

पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला के आवास पर शहीद भगतसिंह की 119वीं जयंती मनाई गई

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला के आवास पर शहीद भगतसिंह की 119वीं जयंती मनाई गई

भगत सिंह के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

राजेश सहाय
चौपारण

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर सोमवार को चौपारण में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने अपने आवास पर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों और विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

उमाशंकर अकेला ने कहा कि भगत सिंह का जीवन केवल स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि युवाओं के लिए संघर्ष, साहस और देशप्रेम की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए भगत सिंह ने जिस निर्भीकता के साथ अपना जीवन समर्पित किया, वह आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उनके विचारों को समाज के युवाओं तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को याद करना तभी सार्थक होगा, जब उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारा जाए। कार्यक्रम के दौरान भगत सिंह के व्यक्तित्व और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि ताजपुर अभिमन्यु प्रसाद भगत, पंचायत समिति प्रतिनिधि ताजपुर टुन्नू वर्णवाल, नंद किशोर यादव, मनोज सिंह, बालकिसुन यादव, रामफल सिंह, प्रहलाद सिंह, सुखदेव यादव, नवीन यादव, संजय यादव, अमित सिंह, करुणा चन्द्रवंशी, प्यारेलाल चौधरी, उमेश सिंह, डॉ. साहब, मो. सलाम, मो. तौहीद, मो. मतीन, गौतम यादव, विनोद यादव, गोरेलाल यादव, दशरथ यादव, मो. रज्जाक, आशीष यादव, राम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *