Ad image

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

बरही विधानसभा से सैकड़ों कार्यकर्ता हजारीबाग के लिए रवाना

लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा तक जारी रहेगा संघर्ष— दीपक गुप्ता

राजेश सहाय
चौपारण

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। बरही विधानसभा क्षेत्र से जिला महासचिव दीपक गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार को हजारीबाग जिला मुख्यालय में आयोजित हल्ला बोल प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विरोध जताते हुए नारेबाजी भी की।
जिला महासचिव दीपक गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और प्रत्येक मतदाता के मताधिकार की सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने SIR की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और आवश्यक सुधार की मांग की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही और पारदर्शिता के सवाल को लेकर लगातार जनता के बीच जाएगी। प्रदर्शन में बरही विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *