Ad image

ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, मतदाता अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : मुन्ना सिंह

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, मतदाता अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : मुन्ना सिंह

हजारीबाग

मतदाता अधिकारों की रक्षा, निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा एसआईआर से जुड़े सवालों को लेकर हजारीबाग में कांग्रेस द्वारा जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। आंबेडकर चौक से निकली रैली डीसी कार्यालय पहुंची, जहां जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोच्च है। मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर उठ रहे गंभीर सवालों को नजरअंदाज करना लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंबे समय से मतदाता सूची और कथित वोट चोरी को लेकर सवाल उठाते रहे हैं, लेकिन विपक्ष के आरोप बताकर उनकी बात को नजरअंदाज किया गया।

अब निर्वाचन आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली और एसआईआर को लेकर सामने आए विवाद ने इन सवालों को और गंभीर बना दिया है। मुन्ना सिंह ने कहा कि मतदाता अधिकारों से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया पर जनता का विश्वास कायम रखना आवश्यक है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।

इस अवसर पर जिला प्रभारी राजीव रंजन, पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अरुण साहू, मनोज नारायण भगत, परवेज अहमद, रेणु देवी, बाबर अंसारी, सोनी मेहता, नवीन, रघु जायसवाल, डॉ. रवानी, विनोद कुशवाहा, निजामुद्दीन अंसारी, कृष्ण किशोर प्रसाद, मनोज पासवान, नरसिंह प्रजापति, संजय सिंह, सुनील ओझा, अजीत सिंह, बेबी देवी, रमेश महतो, विजय कुमार सिंह, दीपक गुप्ता सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *