नारायणपुर ब्लॉक में रक्तदान शिविर आयोजित
नारायणपुर (जामताड़ा) :
सोमवार को नारायणपुर ब्लॉक के अंचल सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। सीएचसी नारायणपुर के स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा लोगों से रक्त संग्रह किया गया। मौके पर कुल एक ही यूनिट ब्लड संग्रह किया गया। उक्त आयोजन में प्रखंड सह अंचल कर्मी सक्रियता दिखाते या स्वयं रक्तदान करते तो की युनिट ब्लड संग्रह हो सकता था परंतु ऐसा नहीं हो पाया।
इस अवसर पर बीपीएम अखिलेश कुमार सिंह, सीएचओ नर्सिंह बाउरी, स्वास्थ्य कर्मी प्रकाश पंडित, लक्ष्मण कुमार, प्रशांत सिंह, अरविंद कुमार मुल्क राज आदि उपस्थित थे। स्वास्थ्य कर्मियों लोगों को जागृत करते हुए कहा कि लोगों को रक्तदान करना चाहिए, इससे विषम परिस्थिति में लोगों को जान बचाने में सहायता मिलती है। ब्लड बैंक में जितना अधिक ब्लड का संग्रह होगा उतना ही लाभप्रद होगा। इसके लिए बारी बारी से विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है, ताकि लोग स्वेक्षा से रक्तदान करें।
