WhatsApp Group
Join Now
राजपुर थाना के 21वें थाना प्रभारी बने रूपेश कुमार
विकाश कुमार कान्हाचट्टी
गुरुवार को 21वें थाना प्रभारी के रूप में रूपेश कुमार ने संभाला राजपुर थाना का कमान। नवपदस्थापित थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने पूर्व थाना प्रभारी संदीप कुमार से पद ग्रहण करते हुए पत्रकारों से कहा कि थाना क्षेत्र को अपराध मुक्त और भय मुक्त करना पहला प्राथमिकता रहेगा। अफीम पर प्रहार जारी रहेगा। किसी भी कीमत में पोस्ता की खेती बर्दास्त नहीं किया जाएगा। रूपेश कुमार ने कहा कि जनता निर्भीक होकर अपनी समस्याओं को लेकर थाना आए। पुलिस पूरी तरह से उनके सेवा में तत्पर है। बताते चले रूपेश 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर है।
