May 8, 2024
Jharkhand News24
ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत स्वयंसेवक व पत्रकार रामराज शर्मा का हुआ असामयिक निधन, परिवार पर टूटा दुःख का पहाड़

Advertisement

पंचायत स्वयंसेवक व पत्रकार रामराज शर्मा का हुआ असामयिक निधन, परिवार पर टूटा दुःख का पहाड़

पांडू/पलामू/झारखंड

Advertisement

पलामू जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत महूगांवा पंचायत के पंचायत स्वयंसेवक रामराज शर्मा का असामयिक निधन रविवार रात को हो गया। ज्ञात हो कि 30 वर्षीय रामराज शर्मा पिता सीता राम शर्मा महूगांवा पंचायत में स्वयंसेवक थे। दिवंगत रामराज शर्मा पंचायत स्वयंसेवक के साथ-साथ स्वतंत्र प्रभात दैनिक राष्ट्रीय अख़बार के पत्रकार भी थे। दिवंगत रामराज शर्मा की शादी 3 वर्ष पहले हुई थी और अभी उनका एक छोटा सा लड़का है। बताया जा रहा है कि रामराज की तबियत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। डॉक्टर उन्हें किडनी और लिवर में इंफेक्शन बताया था। उनका इलाज रांची के राज हॉस्पिटल में डॉ अभिनाष कुमार की देख -रेख में चल रहा था। डॉक्टर उन्हें दुबारा 10 अक्टूबर को इलाज के लिये रांची बुलाये थे, इसलिए वे 9 अक्टूबर को ही श्री शर्मा को पुनः रांची ले जाया जा रहा था कि अचानक रास्ते मे उनकी तकलीफ बढ़ गई और डालटनगंज पहुँचते ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुन उनके आवास पर लोग पहुँचने लगे। घटना की खबर सुनते ही पाण्डु विश्वकर्मा समाज के प्रखण्ड अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, जिला महासचिव लव कुमार विश्वकर्मा, पारा टीचर संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष अरविंद विश्वकर्मा, रामदुलारे शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल चन्द्रवंशी, पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सन्तोष पासवान, पलामू जिला के विभिन्न प्रखंड के पंचायत स्वयंसेवक पंकज पांडेय, मनोरंजन गुप्ता, मनोज मेहता सहित सभी स्वयंसेवक आदि शोकाकुल परिवार पहुंचकर परिजनों को ढाँढस बंधाया। वही पंचायत स्वयंसेवक संघ पांडू के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय ने सरकार से उनके आश्रितों को नौकरी व प्रोत्साहन राशि की माँग की है। घटना की जानकारी पाकर पांडू प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल उरांव एवं आवास समन्वयक संतन गुप्ता ने गहरी दुःख व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दिवंगत श्री शर्मा के परिजनों को हरसम्भव मदद किया जायेगा। इधर इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related posts

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 11 जवान शहीद

hansraj

माफिया अतीक अहमद की हत्या विपक्ष ने करवाई” : कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह

hansraj

पांडू श्री साईं बाबा गहना घर में हुई चोरी

reporter

गिरिडीह में 5 करोड़ की लूट का हुआ खुलासा, 3.24 करोड़ बरामद, छह गिरफ्तार

jharkhandnews24

बिना आमंत्रण हेमंत सरकार की समन्वय समिति के सदस्य पहुंचे राजभवन

hansraj

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय में निर्वाचन से संबंधित व मनरेगा योजना को लेकर की बैठक

hansraj

Leave a Comment