May 3, 2024
Jharkhand News24
ब्रेकिंग न्यूज़

गिरिडीह में 5 करोड़ की लूट का हुआ खुलासा, 3.24 करोड़ बरामद, छह गिरफ्तार

Advertisement

गिरिडीह में 5 करोड़ की लूट का हुआ खुलासा, 3.24 करोड़ बरामद, छह गिरफ्तार

झारखंड न्यूज24 : गिरिडीह

झारखंड के गिरिडीह जिले में 21 जून की रात को जमुआ थाना क्षेत्र में एक कार को रोक कर 5 करोड़ रुपये लूट का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने लूटी गई राशि में 3 करोड़ 24 लाख 15 हजार रुपए बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने इस घटना में शामिल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरिडीह एसपी अमित रेणु ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि इस मामले में छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि इस मामले की एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने खोरीमहुआ के एसडीपीओ की अगुवाई में एसआईटी गठित की थी। तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले बरही में छापामारी कर रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया और उसके पास से 14 लाख रुपये बरामद किए। इसके बाद उसकी निशानदेही पर छह आरोपियों को अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार किया गया। सभी के पास से कुल तीन करोड़ 24 लाख पंद्रह हजार रुपए, लूट के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ी और मोबाइल भी बरामद की गई है।

क्या है मामला

गुजरात के पाटन जिला अंतर्गत सांतलपुर निवासी मयूर सिंह जडेजा ने एफआइआर दर्ज करवायी थी। जमुआ थाना कांड संख्या 256/23 में गुजरात निवासी मयूर सिंह ने बताया कि, पटना के डीवाई कम्पनी से पांच करोड़ रुपया क्रेटा कार के अंदर बने एक बॉक्स में रख दिया गया था। 21 जून की रात लगभग 1:30 बजे वे लोग गिरिडीह जिले के जमुआ थाना इलाके के टीकामगहा पहुंचे और यहां पेट्रोल पंप पर तेल भरवाया। यहां से आगे बढ़े ही थे कि ओवरटेक कर एक स्कार्पियों ने उनकी गाड़ी को रुकवाया और उसे कब्जे में ले लिया। इसके बाद वो मारपीट कर उसे और क्रेटा कार में बैठे उसके सहकर्मी को स्कार्पियों में बैठा लिया। बाद में दोनों का मोबाइल छीनकर स्कार्पियों को कच्चे रास्ते में ले गया। थोड़ी देर बाद अपराधियों ने उन्हें स्कार्पियों से भी उतार दिया और अपराधी गाड़ी लेकर चले गए। इसके बाद दोनों पैदल ही भटकते-भटकते सुबह पांच बजे पक्की सड़क पर पहुंचे। यहां पर एक होटल के पास उन्हें अपनी कार क्रेटा दिखी।।जब वह अपने साथी के साथ कार के पास पहुंचा तो देखा कि गाड़ी के अंदर बना बॉक्स टूटा हुआ है और पांच करोड़ गायब थी।

Advertisement

Related posts

झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक कल, वर्तमान राजनीतिक हालातों पर होगी चर्चा

hansraj

नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड स्टेट यूनियन का झारखंड बंद आज, झारखंड बंद के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सड़कों पर उतरे बंद समर्थक

hansraj

शिक्षा विभाग के द्वारा जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन

hansraj

मां और बेटे का शव बरामद, शुक्रवार शाम से गायब थे दोनों, हत्या की आशंका

hansraj

लोकसभा चुनाव में हर सीट पर होगा इंडिया गठबंधन का एक उम्मीदवार- आलमगीर

hansraj

अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे 50 फिट खाई में जा गिरा स्कॉर्पियो, तीन मौत, पांच घायल

jharkhandnews24

Leave a Comment