May 20, 2024
Jharkhand News24
ब्रेकिंग न्यूज़

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच को लेकर ब्रीफिंग, प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को दी गयी विस्तृत जानकारी

Advertisement

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच को लेकर ब्रीफिंग, प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को दी गयी विस्तृत जानकारी

जेएससीए की टीम के साथ के साथ समन्वय स्थापित कर करें कार्य – उपयुक्त

Advertisement

संवाददाता : रांची

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार 09 अक्टूबर 2022 को जेएससीए स्टेडियम में खेले जाने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई। उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची किशोर कौशल ने मैच के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जारी संयुक्तादेश की बिंदुवार जानकारी देते हुए सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जेएससीए स्टेडियम में ब्रीफिंग के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर दीपक दुबे, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रामवृक्ष महतो, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नौशाद आलम, पुलिस अधीक्षक, नगर अंशुमान कुमार सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे। मैच के दौरान दुरुस्त विधि व्यवस्था हेतु उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची और वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के संयुक्तादेश की विस्तृत जानकारी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को दी गई। ब्रीफिंग के दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि मैच के दौरान जेएससीए की टीम के साथ प्रशासनिक टीम समन्वय स्थापित कर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि अनुशासन, लोगों के बैठने आदि की व्यवस्था से संबंधित किसी भी मामले में जेएससीए की टीम की तरफ से पहला रिएक्शन होगा, इसके बाद स्थिति अनुसार प्रशासनिक टीम कार्य करेगी। वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची किशोर कौशल ने कहा कि प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी/कर्मी अपने कार्यस्थल पर समय पहुंचे और समन्वय स्थापित करते हुए मुस्तैदी से ड्यूटी करें। उन्होंने कहा कि इस बात का ख्याल रखें कि कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत रूप से स्टेडियम में प्रवेश ना करें और ना ही आपत्तिजनक वस्तु अपने साथ ले जाये। उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा ने लोगों से अपील करते हुए कहा सभी योग्य दर्शक अपनी योग्यता अनुसार स्थान ग्रहण कर मैच का आनंद लें। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराने और रांची के साथ झारखंड की बेहतर छवि स्थापित करने में सहयोग करें।

Related posts

रांची के अलबर्ट एक्का चौक से राजेंद्र चौक के बीच धारा 144 लागू, कल सुबह 6:00 बजे तक रहेगा प्रभाव

hansraj

नियोजन नीति व बेरोजगारी के विरोध में झारखंड यूथ एसोसिएशन वा झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन द्वारा झारखंड बंद का आह्वान

hansraj

गढ़वा में टंकी के निर्माण में लगे मजदूर की मौत: बांस की सीढ़ी टूटने से हादसा, 80 फीट नीचे गिरा, ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

Admin

बराकर पुल से नीचे नदी में गिरी सम्राट बस, कई लोगों के डूबने की आशंका

jharkhandnews24

जनता मौके देगी तो शिक्षा पर दिया जाएगा विशेष जोर : रश्मि देवी प्रसाद

hansraj

पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के नेताओँ ने शुक्रवार को राज्यपाल से की मुलाकात

hansraj

1 comment

Carmelo October 12, 2022 at 12:34 pm

These arre inn facht fantastic deas in colncerning blogging.
You haqve touched some fastiious things here. Anny way kewep up wrinting.

Alsoo visit my web blpg Ashley

Reply

Leave a Comment