May 19, 2024
Jharkhand News24
ब्रेकिंग न्यूज़

नियोजन नीति व बेरोजगारी के विरोध में झारखंड यूथ एसोसिएशन वा झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन द्वारा झारखंड बंद का आह्वान

Advertisement

नियोजन नीति व बेरोजगारी के विरोध में झारखंड यूथ एसोसिएशन वा झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन द्वारा झारखंड बंद का आह्वान

 

Advertisement

संवाददाता : हंसराज चौरसिया

रांची

झारखंड यूथ एसोसिएशन वा झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले आज सोमवार को झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। नियोजन नीति वा बेरोजगारी के विरोध में 9 अप्रैल को विभिन्न छात्र संगठनों ने झारखंड बंद की पूर्व संध्या पर रांची विश्वविद्यालय से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस भी निकाला था। वही छात्रों के द्वारा बुलाए गए बंद को देखते हुए राजधानी रांची के अधिकांश स्कूलों को स्कूल प्रशासन के द्वारा बंद रखने का फैसला किया गया है । ताकि छात्रों को किसी भी परेशानी का सामना ना करें। जबकि झारखंड बंद के आयोजकों ने संवाददाताओं ने बातचीत करने पर बताया कि खतियान आधारित नियोजन नीति की मांग को लेकर ही झारखंड बंद का आह्वान किया गया है।

जबकि छात्र नेता शफी इमाम ने कहा कि झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री का सपना शुरु से 1932 का खतियान लागू करवाना था। उसे किसी भी हाल में पूरा किया जाएगा। सरकार गठन को लगभग साढे तीन साल बीतने जा ‘हैं लेकिन अभी तक खतियान आधारित स्थानीयता और नियोजन नीति का वादा पूरा नहीं किया गया। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड बंद को देखते हुए आज राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वही लगभग एक हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

 

सुरक्षा बल में रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) की दो कंपनी, रैपिड एक्शन पुलिस (रैप), क्यूआरटी, इको, महिला पुलिस व जिला पुलिस के हथियारबंद और लाठी पार्टी को भी शामिल किया गया है। सिटी एसपी शुभांशु जैन ने सभी डीएसपी व थाना प्रभारी को सुबह से ही गश्त पर रहने का आदेश दिया है। किसी प्रकार की हिंसा या बंद समर्थकों पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया है।

आमलोगों को ना हो परेशानी – प्रशासन

 

 

बंद के हालात के मद्देनजर मौके पर वज्र वाहन, रंगीन पानी का टैंकर व आंसू गैस की टीम भी तैनात है। सिटी एसपी ने कहा, बंद समर्थकों से वार्ता कर पर्व-त्योहार को देखते हुए सांकेतिक बंद का आग्रह किया गया है। हमारा ध्यान है कि आमलोगों को कोई परेशानी न हो। झारखंड बंद को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

Related posts

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, परिजनों ने बरही पुलिस पर जान से मारने का लगाया आरोप

jharkhandnews24

झामुमो जिला अध्यक्ष शंभूलाल यादव के नेतृत्व में राज्यमंत्री का किया गया स्वागत

hansraj

केंद्र सरकार ने पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दो दिन का किया राष्ट्रीय शोक का एलान

hansraj

राष्ट्रीय सेवा योजना मारवाड़ी महाविद्यालय रांची के द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप का हुआ शुभारंभ 

hansraj

इलाज करवाने ले जा रहा एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो रेफर

jharkhandnews24

यात्रियों से भरी बस पलटी,एक की मौत कई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

hansraj

Leave a Comment