May 21, 2024
Jharkhand News24
ब्रेकिंग न्यूज़

झामुमो जिला अध्यक्ष शंभूलाल यादव के नेतृत्व में राज्यमंत्री का किया गया स्वागत

Advertisement

झामुमो जिला अध्यक्ष शंभूलाल यादव के नेतृत्व में राज्यमंत्री का किया गया स्वागत

संवाददाता : हंसराज चौरसिया

Advertisement

हजारीबाग-

देवघर से रांची लौटने के क्रम में झामुमो के कद्दावर नेता सह राज्य मंत्री विनोद पांडे एवं फागु बेसरा का स्वागत झामुमो हजारीबाग जिला अध्यक्ष शंभूलाल यादव के नेतृत्व में हजारीबाग परिसदन में किया गया। जिला अध्यक्ष शिव शंभू लाल यादव के द्वारा मंत्रियों को शाल देकर सम्मानित किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री विनोद पाण्डेय ने कहा कि महागठबंधन के द्वारा झारखण्ड के सभी जिलों खतियानी जोहार यात्रा का कार्यक्रम किया जा रहा है। अभी तक सरकार ने जितने भी फैसले लिए गए हैं उससे जनता खुश है। हमारी सरकार लोगों का धन्यवाद आशीर्वाद लेंने के लिए लोगों तक पहुंच रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेतृत्व में जो ऐतिहासिक फैसला जैसे 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति, 27% OBC आरक्षण आदि झारखंड विधानसभा से पारित किया गया है उसका आशीर्वाद लेने हमलोग महागठबंधन के साथियों के साथ हर जिले में जा रहे हैं। मंत्री फागु बेसरा ने कहा की हमरी सरकार ने सर्वजन पेंसन छात्राओं के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना लाई है जिसका दूरगामी परिणाम होगा। सरकार तेज गति से निर्णय ले रही है जो झारखंड को समृद्ध बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से झामुमो हाजरीबाग जिला अध्यक्ष शम्भूलाल वरिष्ठ नेता डॉ कमल नयन सिंह, केंद्रीय सदस्य दिलिप वर्मा, मो इजहार, टेकोचंद महतो,झारखण्ड बाल संरक्षण आयोग कि सदस्य रूचि कुजूर जिला उपध्यक्ष देबीराम हेमब्रम, सुनील शर्मा, यासीन खान, नंदू प्रसाद, बीरेंद्र राणा, महताब हूसैन, सलीम अंसारी, मनोहर राम, प्रमोद गुप्ता कमाल कुरैसी, दिगंबर मेहता, गुड्डू गुप्ता चन्दन सिंह कुद्दूस अंसारी, रवि सिंह, अनवर हूसैन, नरेंद्र रविदास, मनोज मोदी, लड्डू यादव, कोलेश्वर महतो, संजय सिंह मो कौसर हूसैन, प्रेमचंद गुप्ता, अख्तर हासमी किशोर राणा, मनोज मोदी, साजन कुमार, सुनील कुमार, अनिल कुमार फैजान खान समेत सैकड़ो की संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

महिला पहलवानों को दिल्ली के सड़कों पर घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण :कोमल कुमारी

hansraj

सीपी राधाकृष्णन बनाएं गए झारखंड के नए राज्यपाल, रमेश बैस को सौंपी गई महाराष्ट्र की जिम्मेवारी

hansraj

दुर्गा पूजा समिति चट्टी गाड़ीलौंग द्वारा मूर्ति विसर्जन को लेकर जोड़ा तालाब जाने के कर्म में अज्ञात बदमाशों ने जुलूस पर किया पथराव

hansraj

रानी चिल्ड्रेन अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. राजेश और सुधीर समेत 5 पर चलेगा मुकदमा, CBI कोर्ट ने आरोप गठित किया

hansraj

सीसीएल कर्मी संजय महतो हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन

hansraj

वर्चुअल तरीके से बिहार झारखंड के सैकड़ों छात्र व छात्राओं के साथ डॉ अरविन्द आनन्द ने किया योग

hansraj

Leave a Comment