बराकर पुल से नीचे नदी में गिरी सम्राट बस, कई लोगों के डूबने की आशंका
संवाददाता : गिरिडीह
रांची से गिरिडीह आ रही बाबा सम्राट बस गिरिडीह – डुमरी मुख्य मार्ग पर
स्थित बराकर पुल से नीचे नदी में गिर गई। इस घटना में कई लोगों को नदी में डूबे जाने की आशंका है। फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है। रात होने के कारण राहत और बचाव कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों को मोबाइल का टॉर्च जलाकर बस से लोगों को निकाला जा रहा है। खबर लिखे जाने तक डूबने वालों की संख्या किसी संख्या पता नहीं चल पाई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुट गई है।
घटना शनिवार की देर शाम लगभग 9 बजे की है। बस के गिरते ही पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में यात्रियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सूचना पर पुलिस के साथ स्थानीय लोग की मदद से घटनास्थल पर राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस नदी में जा गिरी। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोग बचाव कार्य के जुट गए।
सूचना मिलते ही फौरन डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक शर्मा भी मौके पर पहुंच गए हैं। जिला प्रशासन ने आस पास के सभी जिले का एंबुलेंस को बुला लिया है। लाईट तथा एनडीआरफ की टीम पहुंच चुकी है। तेज गति से राहत कार्य चल रहा है।