May 21, 2024
Jharkhand News24
जिला

जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Advertisement

जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

बड़कागांव विधानसभा की जनता परिवारवाद से मुक्ति चाह रही है: पंकज महतो

Advertisement

संवाददाता रितेश ठाकुर

बड़कागांव: प्रखंड के अति सुदूर ग्रामीण क्षेत्र जोराकाठ में जर्जर सड़क को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। उक्त सड़क पर वर्षा का जल जमा हो जाने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही है। मौके पर मुख्य रुप से किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक पंकज महतो उपस्थित हुए। आगे उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 15 वर्षों से बड़कागांव विधानसभा में एक ही परिवार का राज रहा है और सिर्फ जनता का शोषण किया जा रहा है। काम छोटा और दिखावा बड़ा किया जा रहा है। बड़कागांव विधानसभा की जनता परिवारवाद से मुक्ति चाह रही है। यह जनता का दुर्भाग्य है कि मूलभूत समस्याओं को लेकर संघर्ष करना पड़ रहा है। मौके पर मोहन महतो, महावीर महतो, विकास कुमार, बालेश्वर महतो, महेंद्र महतो, रतन महतो, जगन्नाथ, धनेश्वर महतो, रघु लाल, तुलसी महतो, कोलेश्वर कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

Related posts

नगर निगम हजारीबाग की स्थाई समिति की बैठक सम्पन्न हुई

jharkhandnews24

प्रतिनिधिमंडल ने नव पदस्थापित आरक्षी अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह से मुलाकात कर दी बधाई

jharkhandnews24

भाजपाईयों ने साथ बैठकर सुना 101वीं मन की बात का प्रसारण, बताया राष्ट्रहित के लिए अनिवार्य

jharkhandnews24

विश्व हिंदू परिषद् व बजरंग दल की बैठक सराढु पंचायत के उपकापनी गाँव में सम्पन्न

hansraj

आरोग्यम अस्पताल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

hansraj

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से घबरा गई है भाजापा : अम्बा प्रसाद

jharkhandnews24

Leave a Comment