May 18, 2024
Jharkhand News24
जिला

पूर्व विधायक मनोज यादव ने विभिन्न पूजा पंडालों में मां के दर पर टेका मत्था, क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

Advertisement

पूर्व विधायक मनोज यादव ने विभिन्न पूजा पंडालों में मां के दर पर टेका मत्था, क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

संवाददाता : बरही

Advertisement

शारदीय नवरात्री के महाष्टमी तथा महानवमी को पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव बरही प्रखंड अंतर्गत सार्वजनिक दुर्गा पुजा पंडाल गया रोड बरही, सार्वजनिक दुर्गा पुजा पंडाल श्रीनगर, सार्वजानिक पुजा पंडाल करियातपुर, सार्वजनिक दुर्गा पुजा पंडाल अफीम कोठी, सार्वजनिक दुर्गा पुजा पंडाल बरसोत, सार्वजनिक पुजा समिति चतरो पहुंचकर पुजा पंडालों में माता रानी के दरबार में शीश झुकाया और बरही विधानसभा में सुख समृद्धि, खुशहाली और समुचित विकास हेतु प्रार्थना किया। वहीं महानवमी के रात को सार्वजनिक दुर्गा पुजा समिति गया रोड बरही में डांडिया नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। डांडिया नृत्य का शुभारंभ पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने डांडिया नृत्य खेलकर किया। इस डांडिया नृत्य में स्थानीय लोगों ने पुरे उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और माता रानी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। वही चतरो सार्वजनिक दुर्गा पुजा समिति की ओर से चतरो गांव के छोटे छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यकर्म प्रस्तुत किया। इस मंच का उद्घाटन पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, स्थानीय मुखिया विजय यादव ने संयुक्त रूप से किया। पूर्व विधायक मनोज यादव ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों कस्बों में सजे दुर्गापूजा पंडालों में हाथ जोड़कर मां दुर्गा को प्रणाम किया। सबके कल्याण का आशीष मांगा। कहा कि आज शक्ति की आराधना हो रही है। जब जब धरती पर आसुरी शक्तियों का प्रकोप बढ़ा है। तब तब मां ने प्रकट होकर उनका नाश किया है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना से हमे सुख और शांति मिलती है। जीवन को सुखमय बनाने के लिए देवी देवताओं की पूजा करनी चाहिए।

Related posts

बिजली नहीं रहने से जल रहा है शरीर, ज्वलन्त समस्या से टंडवा वासी आक्रोश

hansraj

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजन को लेकर की गई बैठक

hansraj

एक्सीलेंस स्टडी सर्किल में 30 मई से नीट की कक्षाएं शुरू

hansraj

हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा एवं माण्डू विधायक जेपी भाई पटेल ने किया जल संसाधन विभाग से जरबा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास

jharkhandnews24

इचाक के सीएम आदर्श कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं ने 10 वीं 12 वीं की परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

hansraj

भीम आर्मी कोनरा पंचायत का हुआ गठन, अध्यक्ष बने महेंद्र व सचिव बने सोनू कुमार

hansraj

Leave a Comment