May 14, 2024
Jharkhand News24
जिला

बरही में भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ दुर्गा पूजा, रावण दहन का हजारों की भीड़ बनी गवाह

Advertisement

बरही में भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ दुर्गा पूजा, रावण दहन का हजारों की भीड़ बनी गवाह

संवाददाता : बरही.

Advertisement

असत्य पर सत्य की जीत, पाप पर पुण्य की जीत, दशहरा का त्योहार बरही में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। बरही के प्रखण्ड मैदान में और करियातपुर में रावण का दहन किया गया, हजारों की भीड़ रावण दहन कार्यक्रम का गवाह बनी। अतिथियों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर सभी को दशहरा की बधाई दी। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति धनबाद रोड, गया रोड व करियातपुर दुर्गा पूजा समिति ने इस बार भव्य रूप से कार्यक्रम का आयोजन कर इतिहास रच दिया। बरही प्रखण्ड मैदान में बुधवार शाम को रावण का दहन किया गया। रावण के साथ मेघनाद व कुंभकर्ण के विशाल पुतले का दहन पारंपरिक रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक उमाशंकर अकेला, बीडीओ क्रिस्टीना रिचा इंदवार, पुनि सह थाना प्रभारी ललित कुमार, कोबरा वाहिनी 203 के पीआरओ सह सबइंस्पेक्टर पंकज कुमार यादव, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, 20 सूत्री अध्यक्ष इकबाल रजा, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष सुनील साहू, तोखन रविदास, यमुना यादव, बीरेंद्र यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति गया रोड के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। बरही विधायक उमाशंकर अकेला, प्रमुख मनोज रजक आदि ने आम लोगों को दशहरा की बधाई दी। इस बार भव्य रूप से बरही में रावण दहन हुआ। इसके अलावा जमकर आतिशबाजी भी की गई। लोगों ने समाज और अपने अंदर से रावण रूपी पाप का दहन करने का संकल्प लिया। इधर बरही के गया रोड, धनबाद रोड, पुराना दुर्गा मंदिर, करियातपुर, चतरो, बरसोत, गौरियाकरमा, देवचन्दा, रसोइया धमना सहित अन्य जगहों पर प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। विजय दशमी के दिन सभी पूजन स्थलों का कलश विसर्जन किया गया। बरही के विभिन्न जगहों पर आयोजित किए गए मेले में विधि व्यवस्था व असामाजिक लोगों को बनाये रखने में एसडीओ पूनम कुजुर, एसडीपीओ नाजिर अख्तर, बीडीओ क्रिस्टीना रिचा इंदवार, इंस्पेक्टर ललित कुमार, कोबरा वाहिनी 203 के एसआई पंकज कुमार यादव, सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष राजसिंह चौहान के नेतृत्व में सचिव कुंदन कुमार, उप सचिव तोहिद अली, व्यस्थापक मंत्री जियाउल, महिला अध्यक्ष पायल देवी, सक्रिय सदस्य गायत्री देवी, सुनीता देवी, मुमताज आलम, मुखिया समशेर आलम, छोटन ठाकुर के अलावे कई लोग मौजूद थे। रावण दहन कार्यक्रम में विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि रावण दहन का मतलब है, बुराई पर अच्‍छाई की जीत। हमसभी को अपने अंदर के रावण को मारने की जरूरत है, तभी हमारा समाज खुशहाल बनेगा।

Related posts

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वत लेते गोला थाना के पुअनि को गिरफ्तार किया

jharkhandnews24

बकरीद के शुभ अवसर पर फॉसिल पार्क मंडरो में चली लात घुसों की मशीन

hansraj

फेयरवेल पार्टी के सफल आयोजन के लिए मुख्य ऑर्गेनाइजर शुभम कुमार ने छात्र वा छत्राओं का जाताया आभार 

hansraj

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लोहरदग्गा में कुल ₹133 करोड़ की 21 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

jharkhandnews24

बासुकीनाथ धाम में राजकीय श्रावणी मेला की तैयारी, 3 जुलाई को होगा उद्घाटन

jharkhandnews24

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री विशाल वाल्मीकि ने 16वीं बार किया रक्तदान

jharkhandnews24

Leave a Comment