भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वत लेते गोला थाना के पुअनि को गिरफ्तार किया
रामगढ़ //उत्तम कुमार शर्मा
रामगढ़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गोला थाना के पुअनि मनीष कुमार को 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है की सहदेव कुमार उम्र 41 वर्ष पिता स्व जलेश्वर महतो ग्राम-पोस्ट कुम्हरदगा, थाना गोला जिला रामगढ़ द्वारा आवेदन दिया गया था की मेरी चचेरी बहू पिंकी कुमारी, पति खेमनाथ कुमार ने कोर्ट में दीपक कुमार साकिन सुंदरी भवन निकट अंजली होटल कांटाटोली जिला रांची के विरूद्ध आवेदन दिया था। जिसके आधार पर गोला थाना कांड संख्या 71/23 दिनांक 21,08,2023, धारा 306 , 420,406,379,34 भादवि दर्ज किया गया ।
कांड के अनुसंधानकर्ता गोला थाना पुअनि मनीष कुमार हैं। सहदेव कुमार ने आवेदन में बताया की उनकी चचेरी बहू विधवा है जिसके कारण कोर्ट और अन्य कागजी कर्य सहदेव कुमार खुद कर रहे हैं। आवेदक ने बताया की अनुसंधानकर्ता मनीष कुमार से संपर्क पर उन्होंने 20 हजार रूपए रिश्वत की मांग की। बताया की उन्होंने रिश्वत देने के बाद ही रिपोर्ट कोर्ट में देने की बात कही। उनके आवेदन पर भ नि ब्यूरो हजारीबाग थाना कांड संख्या 02/24 दिनांक 13,02,2024 दर्ज किया गया।
उसी के आधार पर बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पुअनि मनीष कुमार को बुधवार को वादी से 15000 रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।