May 16, 2024
Jharkhand News24
जिला

विनोवा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में 22 नवंबर से 26 नवंबर तक खेला जाएगा राष्ट्रीय स्तर का शतरंज प्रतियोगिता, चार सौ से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

Advertisement

विनोवा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में 22 नवंबर से 26 नवंबर तक खेला जाएगा राष्ट्रीय स्तर का शतरंज प्रतियोगिता, चार सौ से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

चार लाख से अधिक की होगी पुरस्कार राशि हजारीबाग के लिए यह होगी बड़ी गर्व की बात : मनमित अकेला

संवाददाता : हजारीबाग

जिला शतरंज कार्यालय सेंट्रल बैंक ऊपर झंडा चौक के निकट हजारीबाग में जिला शतरंज संघ का प्रेस वार्ता किया गया जिसमें मुख्य विषय पर पत्रकार बंधुओ के साथ चर्चा हुई हजारीबाग में दूसरी बार इंटरनेशनल ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। 22 से 26 नवंबर 2023 तक इसका आयोजन विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में किया जाएगा। जिसमें पूरे देश भर से 400 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेने का अनुमान लगाया जा रहा है। खिलाड़ी के साथ 500 से अधिक परिवार वाले भी आ सकते हैं. अब तक 13 राज्य के लगभग 150 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कर चुका है। जिसमें केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र ,बंगाल, बिहार, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश ,उत्तराखंड, झारखंड के खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। प्रतियोगिता फिडे रैकरिंग की होगी। इस प्रतियोगिता में ग्रैंड मास्टर और इंटरनेशनल मास्टर के स्तर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आरबिटर विशाल मिंज होंगे जो इंटरनेशनल आर्बिटल है। उनके साथ पांच लोगों की टीम होगी। जो टाटा से पहुंचेंगे .इस प्रतियोगिता में उम्र सीमा तय नहीं की गई है। सबसे कम उम्र के 6 साल के खिलाड़ी ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। वही अधिकतम 75 साल के खिलाड़ी हिस्सा लेने का अनुमान लगाया जा रहा है। हजारीबाग जिला शतरंज एसोसिएशन के तत्वाधान में दूसरा नेशनल ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर तैयारी भी जोर से चल रही है। हजारीबाग नमो चेस क्लब परिसर में मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान की जानकारी दी गई। टूर्नामेंट के डायरेक्टर करण जायसवाल ,संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अनूप भाई वर्मा सचिव मनमीत अकेला, कोषाध्यक्ष राजन शाह और सह सचिव बृजेश कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपस्थित रहे. संघ के संरक्षक सदर विधायक मनीष जायसवाल है। प्रतियोगिता में कुल पुरस्कार राशि चार लाख सोलह हज़ार (416000) है प्रथम पुरस्कार 75 हजार, द्वितीय 50 हजार और तृतीय ₹30 हजार रुपया निर्धारित किया गया है। वहीं झारखंड के खिलाड़ियों के लिए एंट्री फीस एक हजार दूसरे राज्यों के लिए 1500 रुपया निर्धारित किया गया है।

Advertisement

Related posts

सदर विधायक ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दी बधाई

hansraj

खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ रोजगार पाने का भी अवसर प्रदान करती है:ऐनुल अंसारी

hansraj

हजारीबाग के ढेंगा गोलीकांड में गृह सचिव को हाजिर होने का निर्देश

hansraj

दुर्गा सोरेन सेना रामगढ़ जिला कमेटी की बैठक संपन्न

hansraj

शिवपुरी में सदर विधायक ने किया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

jharkhandnews24

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल. रेफर

hansraj

Leave a Comment