सूर्यकुंड में आदिवासी समाज की ओर से हूल दिवस मनाया गया
झारखंड न्यूज24 : बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। धार्मिक पर्यटक स्थल सूर्यकुंड धाम परिसर में भारत जकात मांझी परगना महल आदिवासी समाज की ओर से हूल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामजी बेसरा ने की संचालन सचिव मनोज मुर्मू ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड गोरहर थाना प्रभारी राधा कुमारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अशोक कुमार पाल, जिप सदस्य प्रतिनिधि सीके पांडेय, गोरहर मुखिया प्रेमिका कुमारी मौजूद थीं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने संयुक्त रूप से सिद्धू, कान्हू, चांद, भैरव के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया। अशोक कुमार पाल ने कहा कि सिद्धू, कान्हू, चांद, भैरव अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का बिगुल बजाया था। थाना प्रभारी राधा कुमारी ने कहा कि सांथल हूल विद्रोह 1855 मे ही विद्रोह का झंडा बुलंद कर दिया गया था। इस अवसर पर सुरेश कुमार पांडेय, गोरहर उपमुखिया शिला कुमारी, दिनेश बास्के, नरेश बास्के, रामकुमार मुर्मू, बाबूलाल मुर्मू, मोतीलाल हांसदा, हरिलाल मांझी, चुनूलाल मांझी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।