देवघर शिक्षक संघ के विरोध का आजसू पार्टी ने किया समर्थन, जिलाध्यक्ष आदर्श ने दी जानकारी
झारखंड न्यूज़ 24
देवघर
उमेश चन्द्र मिश्रा
आज शनिवार को आजसू पार्टी देवघर जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी कि आजसू पार्टी देवघर शिक्षक संघ के विरोध को अपना पूर्णरूपेण समर्थन दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सेवा शर्तों में अचानक फेरबदल करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है। 6 महीने पहले से तय छुट्टियों को अचानक अलोकतांत्रिक तरीके से रिशीड्यूल किया जाना झारखंड सरकार द्वारा झारखंड के शिक्षकों के प्रति द्वेष को दर्शाती है। एक तरफ जहां छुट्टियों का कैलेंडर तय करते समय शिक्षकों एवं छात्र प्रतिनिधियों को भी विश्वास में नहीं लिया गया वहीं शिक्षकों पर जबरन फैसला लाद दिया गया। ऐसे फैसले निरंतर शिक्षकों के शोषण का मूल आधार बनते हैं। निश्चित समय अवधि में शिक्षकों की प्रोन्नति तो सरकार नहीं कर पाई किंतु ऐसे एकतरफा फैसले थोप कर अपनी मनमानी प्रदर्शित कर रही है।