गिरिहीड में जमीन विवाद में महिला को घर से बाहर निकालकर मारी गोली
जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती
गिरिहीड –
सरिया थाना क्षेत्र के केशवारी पंचायत की एक महिला की बदमाशों ने घर से बाहर लाकर गोली मार दी। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। मामले को लेकर पीड़ित महिला अन्नू देवी ने मीडिया को बताया कि मंगलवार रात लगभग 8 बजे वह घर में रात का खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच एक युवक आया। उसने अपना नाम राहुल दास छोटकी सरिया निवासी बताया। घायल महिला ने बताया कि युवक ने बताया कि उसे गांव के ही रामजी पासवान, काली और रामेश्वर पासवान ने भेजा है। उसे अपनी जमीन बेचनी है। यही पूछने को कहा है। बातचीत करने हुए युवक अन्नू देवी को घर से बाहर ले आया और उसके पेट में गोली मार दी।महिला के मदद की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। स्थानीय लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी।वहीं, घायल महिला को इलाज के लिए सरिया स्थित देवकी अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया।इधर, वारदात की सूचना पर देर रात सरिया पुलिस भी पहुंची और घायल महिला का बयान लेकर जांच में जुट गई। वारदात को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं ने जन्म ले लिया है। मामले को लेकर सरिया थाना प्रभारी संतोष मौर्य ने बताया कि घटना की लिखित जानकारी नहीं मिली है। लिखित जानकारी मिलते ही प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस महिला के बयान पर हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।