Advertisement
मुखिया ललिता देवी ने किया छात्रों के बीच प्रतिपूर्ति भत्ता राशि का वितरण
झारखंड न्यूज24 : बरकट्ठा
जया अहमद
Advertisement
बरकट्ठा। उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय बेलकप्पी में समारोह आयोजित कर छात्रों के बीच एमडीएम प्रतिपूर्ति भत्ता राशि बांटा गया। मुख्य अतिथि मुखिया ललिता देवी, जिप सदस्य प्रतिनिधि सीके पांडेय, पंसस विकास कुमार पांडेय एवं समाजसेवी धीरेन्द्र पांडेय ने 598 छात्रों के बीच प्रतिपूर्ति भत्ता राशि का वितरण किया। विद्यालय में अध्ययनरत प्रत्येक छात्रों को अच्छादित छात्र के आधार पर आवंटित राशि का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाध्यापक छत्रु प्रसाद, पूर्व मुखिया सुरेश कुमार पांडेय, अर्जुन राणा, वार्ड सदस्य सरिता देवी, अध्यक्ष अशोक यादव, उपाध्यक्ष अपर्णा देवी, संयोजिका कंचन देवी, शिक्षक बबलू पांडेय, नंदू राणा समेत कई लोग उपस्थित थे।