September 27, 2023
Jharkhand News24
जिला

राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ झारखंड के सदानंद 4थी खेलो इंडिया गेम्स में सबसे तेज धावक बने

Advertisement

राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ झारखंड के सदानंद 4थी खेलो इंडिया गेम्स में सबसे तेज धावक बने

पांचवे दिन ने झारखंड को एथलेटिक्स में एक स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य पदक प्राप्त हुआ

Advertisement

संवादादाता : हजारीबाग

युवा मामले एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हरियाणा (पंचकुला) में 3 जून से 13 जून तक आयोजित खेलों इण्डिया यूथ गेम्स 2021 लिए खेल कूद एवम युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार, रांची के नेतृत्व में भाग ले रहे झारखंड के एथलीटों ने पांचवे दिन स्वर्ण के सुखाड़ को समाप्त करते हुए झारखंड की झोली में एक स्वर्ण दिलाया। हजारीबाग के सदानंद कुमार ने 100 मीटर फर्राटा दौड़ में पूर्व ऋतिक मल्लिक द्वारा मंगलागिरी 2019 में बनाए गए 10.65 के रिकार्ड को तोड़ते हुए 10.63sec के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं इसी स्पर्धा में रांची के आशु कुमार सिंह ने 10.79 सेकेंड के साथ झारखंड के लिए कांस्य पदक जीता वहीं झारखंड बालक टीम 4 गुणा 100 मीटर रिले में विशाल कुमार, आंसू कुमार सिंह, विशाल बहादुर, सदानंद कुमार की चौकड़ी ने झारखंड को रजत पदक दिलाया। सदानंद कुमार, कोलकाता के एन सी ओ ई में संजय घोष के अधीनस्थ एवम आशु कुमार सिंह, विशाल बहादुर, विशाल कुमार रांची साई में विनोद कुमार सिंह के अधीनस्थ प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
इस उपलब्धि पर झारखंड के खेल निदेशक जीशान कमर , हजारीबाग की उपायुक्त नेंसी सहाय,झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, सचिव सी डी सिंह, एस के पाण्डे, अधिकारियों नोडल ऑफिसर प्रमोद शरण, सी डी एम उपवन बाड़ा , अनवर हुसैन समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने टीम प्रशिक्षक योगेश यादव, टीम मैनेजर राजू साहू समेत विजेता खिलाडियो को बधाई दी।

Related posts

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई।

hansraj

अभाविप ने संत कोलंबा महाविद्यालय के नए प्राचार्य से भेट कर दिया बधाई

hansraj

विधायक अमित यादव ने किया विकास योजनाओं का शिलान्यास

hansraj

पंचायतों में उपमुखिया का चयन वोट के माध्यम से हुआ पूरा

hansraj

देवघर दुमका मुख्य मार्ग घोरमारा क्षेत्र आसपास में जर्जर सड़क पर चलेंगे कावरिया

hansraj

37 डिग्री टेंप्रेचर में भी नहीं थम रहा है सदर विधायक का पांव

jharkhandnews24

Leave a Comment