April 29, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

बरक‌ट्ठा के पूर्व विधायक जानकी यादव ने समर्थको के साथ भाजपा से सामुहिक इस्तीफा दिया. भाजपा के खिलाफ बयानबाजी करने पर विधायक को मिला संयोजक का पद

Advertisement

बरक‌ट्ठा के पूर्व विधायक जानकी यादव ने समर्थको के साथ भाजपा से सामुहिक इस्तीफा दिया. भाजपा के खिलाफ बयानबाजी करने पर विधायक को मिला संयोजक का पद

 

Advertisement

झारखण्ड न्यूज24 बरक‌ट्ठा 

जया अहमद 

 

बरकट्ठा। बरक‌ट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव के बरक‌ट्ठा स्थित आवासीय कार्यालय में भाजपा की चिंतन बैठक हुई। अध्यक्षता गोपाल प्रसाद ने की संचालन बीरेंद्र यादव ने किया। मौके पर वरिष्ठ नेता महावीर यादव के नेतृत्व में सैकड़ो समर्थको के साथ लिए गए प्रस्ताव के आलोक में पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पूर्व विधायक ने कहा की भाजपा के द्वारा पिछले पांच वर्षों से उपेक्षित महसूस कर रहा था। मेरे समर्थकों व कार्यकर्ताओ को हासिये पर रख पिछले 2019 विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने वाले को इस बार भाजपा लोकसभा में संयोजक बना दिया जया है। इस तरह की उपेक्षा अपने कार्यकर्ताओं की नही देख सकते। जानकी यादव संघर्ष का दूसरा नाम है हम पुनः संघर्ष करेंगे जनता के बीच जाएंगे। बैठक में मौजूद नेताओ व कार्यकर्ताओ ने पूर्व विधायक जानकी यादव का समर्थन करते हुए भाजपा के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस अवसर पर चिन्तन बैठक में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष चंदन देवी, उपप्रमुख सूरजी देवी, चंपा देवी, बीरेंद्र यादव, बाबूलाल बिहारी, देवीलाल साव, केदार यादव, पूर्व मुखिया बसंत साव, राजकुमार नायक, कुमार रवि चौधरी, सांसद प्रतिनिधि सुखदेव यादव, बाबूलाल बिहारी बैठा, दुर्गा चौधरी, मुखिया आलोक सिंह, महेंद्र प्रसाद, देवानन्द प्रसाद, मनोहर चौधरी, उत्तीम महतो समेत बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

विधायक ने सिक्सलेन चौड़ीकरण व फ्लाई ऑवर ब्रिज निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने को लेकर मंत्रालय को लिखा पत्र

hansraj

मुखिया नीलम देवी ने की जरहिया स्कुल व आंगनबाड़ी केंद्र में पोशाक का वितरण

jharkhandnews24

बेलादोहार निवासी सामाजिक कार्यकर्ता छ्त्रधारी यादव का हुआ निधन, अंतिम संस्कार में शामिल हुए विधायक समेत कई समाजसेवी

jharkhandnews24

बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में जनप्रतिनिधियों के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन

jharkhandnews24

जनसेवकों का पांचवां दिन भी हड़ताल जारी

hansraj

सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल. एक रेफर

reporter

Leave a Comment