May 17, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में जनप्रतिनिधियों के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन

Advertisement

बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में जनप्रतिनिधियों के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन

बड़कागांव

बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय के तबादला रांची में हो जाने के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रमुख फुलवा देवी और मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन पूर्व मुखिया भीखन महतो ने किया। इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय को शॉल ओढ़ाकर व बुके देकर सम्मानित किया गया। वहीं नए अंचलाधिकारी बालेश्वर राम साहू का भी बुके देकर स्वागत किया गया। प्रमुख फुलवा देवी ने कहा कि बड़कागांव प्रखंड के विकास कार्यों को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ प्रखंड विकास अधिकारी ने जो काम किया वह सराहनीय। और आने वाले नए प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी से आशा करती हूं कि जनता के साथ भाईचारगी निभाते हुए प्रखंड के विकास कार्यों में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे। मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता ने कहा कि
प्रखंड विकास अधिकारी एक मिलनसार अधिकारी हैं ये हम सबो को हमेशा याद आएंगे। प्रखंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि मैं जितने दिन तक यहां पर विकास कार्य किया जनप्रतिनिधियों एवं जनता के बीच एक सेतु बनकर काम किया, अच्छा लगा। मौके पर सीओ बालेश्वर राम साहू, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जवाहर प्रसाद, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, बड़कागांव मध्य पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, मध्य पंचायत के मुखिया मोहम्मद तकरीरमुला खान, सीकरी पंचायत के मुखिया प्रभु महतो, नापो खुर्द पंचायत के मुखिया गनेश साव , महुगाई कला पंचायत के मुखिया बेबी देवी ,बड़कागांव पूर्वी पंचायत के मुखिया विमला देवी, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइया, मुखिया प्रतिनिधि मजहर मलिक, राजकुमार साव, सरजू महतो, मोहम्मद तनवीर, बादम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दीपक दास, मुखिया प्रतिनिधि बीगल चौधरी, इरफान खान समेत अन्य शामिल थे।

Advertisement

Related posts

ज़ेवर ज्वैलर्स का उद्घाटन,,, सहारा इंडिया परिवार कार्यालय का हुआ स्थानांतरण

jharkhandnews24

बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने प्रखंड में दर्जनों से अधिक सड़कों के जीर्णोद्धार की अनुशंसा की संवाददाता : बरही

jharkhandnews24

बरकट्ठा व बेेलकप्पी गांव में सम्राट जरासंध की जयंति मनाई गई. आदमकद प्रतिमा के लिए भूमि पूजन किया गया

jharkhandnews24

स्वयंसेवकों की बैठक संपन्न,, कमेटी का विस्तार,,, रांची में देंगे धरना

jharkhandnews24

बब्लू मुखिया ने चलाया जनसंपर्क अभियान

jharkhandnews24

फुटबाल प्रतियोगिता के खिताब पर केन्दुआ टू की टीम ने कब्जा जमाया

jharkhandnews24

Leave a Comment