May 16, 2024
Jharkhand News24
जिला

जेपी भाई पटेल ने कोलियरी मजदूर संघ एवं झामुमो के पदाधिकारियों संग बैठक किया

Advertisement

जेपी भाई पटेल ने कोलियरी मजदूर संघ एवं झामुमो के पदाधिकारियों संग बैठक किया

हज़ारीबाग़ लोकसभा इस बार इतिहास लिखने जा रहा है- जेपी भाई पटेल

संवाददाता : हजारीबाग

हज़ारीबाग़ लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल ने सोमवार को दो महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लिया। सर्वप्रथम उन्होंने बड़कागांव के उरीमारी में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों संग बैठक की। मजदूर संघ के इस बैठक में उन्होंने मजदूरों के साथ संवाद स्थापित किया। मजदूरों ने केंद्र सरकार की नीतियों पर रोष जताते हुए कहा कि सरकार मजदूरों की अब एक नहीं सुन रही है। जय प्रकाश पटेल ने कहा कि कांग्रेस के सरकार में आने के बाद मजदूरों को सबसे पहले उनका हक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि न्यायपत्र में कांग्रेस ने मजदूरों के साथ न्याय करने की बात कही है जो हमारी प्राथमिकता होगी। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने एक स्वर इंडिया गठबंधन को जिताने का संकल्प लिया।

Advertisement

बैठक के बाद श्री पटेल ने उरीमारी पंचायत के पूर्व मुखिया शहीद निर्मल यादव के स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात उन्होंने उरीमारी चेक पोस्ट के समीप झारखण्ड के महान क्रांतिकारी भाईयों सिद्धू कान्हू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम झारखण्ड के शहीदों की कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। उनलोगों ने जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। अब हम इस लड़ाई को जारी रखेंगे।

दोपहर में उन्होंने झामुमो द्वारा आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा हुई। झामुमो के जिला प्रभारी संजीव बेदिया ने यहां उनका फूल माला पहना कर स्वागत किया। साथ ही कई अन्य पदाधिकारियों ने उनका अभिवादन माला पहना कर किया। बैठक के दौरान जेपी भाई पटेल ने आरक्षण खत्म करने वाली बात पर भाजपा को जम कर लताड़ा। उन्होंने कहा कि अमित शाह भूल जाएं कि आरक्षण अभी खत्म कर सकते हैं। आरक्षण पर हमला देश के संविधान पर हमला है। जनता इसे बिल्कुल माफ नहीं करेगी। इस चुनाव में जनता हज़ारीबाग़ लोकसभा से कांग्रेस को जीता कर इतिहास लिखने का काम करेगी।

क्षेत्रीय कार्यालय राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन सभा में उपस्थित पदाधिकारी लोगों का नाम

राजू यादव- (राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन सचिव) सुजीत पटेल, महादेव बेसरा, सीताराम किसकु, चरका करमाली, धर्मदेव करमाली, लालू महतो, वासुदेव गोप, राजेंद्र यादव, आरके भगत आदि।

सभा में उपस्थित झामुमो पदाधिकारियों का नाम-

संजीव बेदिया, मुकेश रावत, उदय अग्रवाल, हीरा लाल बेदिया, रोहन बेदिया, रेशमी हशा, सोना राम मांझी, सत्येंद्र यादव, तिलेस्वर साहू, जगदीश साहू आदि।

Related posts

जदयू को झारखंड में बनाएंगे सशक्त , 2024 में मजबूती के साथ लड़ेगी विस चुनाव लड़ेगी

hansraj

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड डी.ए.वी. आलोक पब्लिक स्कूल में शत प्रतिशत छात्र का उत्कृष्ट प्रदर्शन

hansraj

इरफान अंसारी की विधायकी समाप्त होनी चाहिए : किशोरी राणा

hansraj

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल. एक रेफर

hansraj

कई पत्रकार में पाया गया छाती रोग, सतर्क रहने की है जरूरत : डॉ अपूर्व सिन्हा

hansraj

जेके कंपनी ने किया किसान गोष्ठी का आयोजन

hansraj

Leave a Comment